बालोतरा अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल
बालोतरा.
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र के पारलू गांव की सरहद में बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। इन्हें निजी वाहन से नाहटा अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर किया गया। हादसे में घायल युवक बहन की शादी के कार्ड रिश्तेदारों को बांटने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार कांखी (सिवाना) निवासी जगदीश (18) पुत्र आसूराम नाईव दिनेश (19) पुत्र पुरखाराम नाई दोनों बाइक पर जेठंतरी से समदड़ी जा रहे थे। इस दौरान पारलू गांव से समदड़ी की ओर भोजोणियों की गोलाई में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। 
टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके भाग गया। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहन से राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जोधपुर रेफर किया। हादसे की सूचना पर समदड़ी पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top