वन महोत्सव जिले भर में उल्लासपूर्वक मनाया गया
धौलपुर।
गुरूवार को जिले भर में वन महोत्सव समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पौधों और उनसे जुडी जल संरक्षण संरचनाओं और मृदा का संरक्षण करने की शपथ ली गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम धौलपुर पंचायत समिति के खेडा में हुआ। यहां मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान में तालाब का सुदृढीकरण और गहराईकरण कार्य हुआ है। इसी तालाब की पाल एवं इसके पास आम, जामुन, शीशम, पीपल आदि के 300 पौधे लगाये। जिला कलेक्टर शुचि त्यागी, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक( कार्य आयोजना) ए एस गुरू, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा और अब्दुल सगीर, जगमोहन सिंह बघेल, बहादुर सिंह त्यागी, धौलपुर पंचायत समिति प्रधान देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘ मोनू’’ जादौन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बुद्धाराम मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार वाष्र्णेय, धौलपुर उपखण्ड अधिकारी प्रदीप के गावंडे समेत बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया। उल्लेखनीय है कि इस तालाब को गहरा करने के कार्य में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रमुख डाॅ0 धर्मपाल सिंह सहित बडी संख्या में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया था।
जिला कलेक्टर ने पौधों की रक्षा की शपथ दिलाने के बाद ग्रामीणों को बताया कि वन महोत्सव हर वर्ष आयोजित होता है लेकिन राज्य में मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान शुरू होने के बाद का पहला वन महोत्सव होने के कारण यह बडा महत्वपूर्ण है। वन महोत्सव में तथा इससे पूर्व भी जल संरक्षण और हरियाली के लिए बनाये गये सभी ढांचों, चारागाहों और मेढबन्दी के किनारे वृक्षारोपण और बीजारोपण किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजस्थान खेजडली की परम्परा का राज्य है। वृक्ष और पानी साथ-साथ रहते हैं। पेड लगेंगे तो ज्यादा पानी बरसेगा और बहने की बजाय धरती में समा जायेगा।
पंचायत समिति स्तरीय समारोह और वृक्षारोपण बाडी में खानपुर मीना, राजाखेडा में सामौर, बसेडी में सरमथुरा और सैंपउ में करीमपुर में हुआ। 6ठी आरएसी बटालियन के अधिकारियों, जवानों ने लाईन परिसर में डिप्टी कमाण्डेन्ट महावीर प्रसाद बडगुजर के नेतृत्व में नीम, शीशम और करंजके 300 पौधे लगाये और उनके देखरेख की शपथ ली। बटालियन ने मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान में गोद लिए गांव भगत का नंगला में जालाब के किनारे 50 पौधे लगाये।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top