मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, राजस्थान के अर्जुन मेघवाल-सीआर चौधरी-पीपी चौधरी-विजय गोयल बने राज्य मंत्री

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजस्थान के चार नए मंत्रियों के साथ मोदी के मंत्रिमंडल में 10 राज्यों से 18 नए चेहरों को जगह मिली है। वहीं प्रकाश जावड़ेकर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रदेश से राज्यसभा सांसद विजय गोयल, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, नौगर सांसद सीआर चौधरी और पाली के सांसद पीपी चौधरी को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। दूसरी ओर राज्यमंत्री के तौर पर शामिल राजवद्र्धन सिंह के प्रमोशन को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा दोपहर बाद होगा।

ये हैं पीएम मोदी टीम का नया चेहरा 
- कैबिनेट मंत्री बनाए गए प्रकाश जावड़ेकर, राज्य मंत्री से हुआ प्रमोशन 
- फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य मंत्री 
- विजय गोयल, राज्यमंत्री
- एसएस अहलूवालिया, राज्यमंत्री
- रमेश जिगाजिनागी, राज्यमंत्री
- रामदास अठावले, राज्यमंत्री
- राजेन गोहेन, राज्यमंत्री
- अनिल माधव दवे, राज्यमंत्री
- पुरुषोत्तम रुपाला, राज्यमंत्री
- एमजे अकबर, राज्यमंत्री 
- अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री 
- जसवंत सिन भाभोर, राज्य मंत्री 
- डॉ महेंद्र नाथ पांडे, राज्य मंत्री 
- अजय टम्टा, राज्य मंत्री 
- कृष्णा राज, राज्य मंत्री 
- मनसुख मंडाविया, राज्य मंत्री 
- सीआर चौधरी, राज्य मंत्री
- पीपी चौधरी, राज्य मंत्री 
- अनुप्रिया पटेल, राज्य मंत्री 
- सुभाष राव भावरे, राज्यमंत्री

एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए संभावित मंत्री 
मंत्री बनने वाले नेता राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए। इनमें से कुछ ने इस बात की पुष्टि भी कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें बुलाया है। इन सभी ने दोपहर को अमित शाह से चाय पर मुलाकात की। सरकार के प्रधान प्रवक्ता, फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट कर बताया, ''मंत्रिमंडल में विस्तार कल (मंगलवार) पूर्वाह्न 11 बजे होगा।' उन्होंने हालांकि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top