बाड़मेर लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान : सांसद कर्नल 
भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न
बाड़मेर 
भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल द्वारा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन स्थानीय आई.ओ.सी. पम्प मैरिज ग्राउण्ड में बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डाॅ. प्रियंका चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत की गई। तत्पश्चात् नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। पार्षद जगदीश खत्री व आनंद पुरोहित द्वारा राष्ट्रगान वंदेमातरम् व वर्ग गीत प्रस्तुत किया गया। नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया द्वारा स्वागत उद्बोधन पश्चात् नगर प्रभारी महावीरसिंह चूली द्वारा बूथ अध्यक्षों का परिचय करवाया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित व लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। सम्पूर्ण विश्व में भारतवर्ष की शान व प्रतिष्ठा बढ़ी है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मेहनत कर केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास अध्यक्ष डाॅ. प्रियंका चैधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरह की राज्य सरकार भी माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान की उन्नति एवं विकास के लिए कृत संकल्प है। डाॅ. चैधरी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी एवं जनोपयोगी योजनाओं, भामाशाह योजना, जल स्वावलम्बन योजना, मुख्यमंत्री राज श्री योजना, मुख्यमंत्री सक्षम बालिका योजना, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, कौशल विकास योजना, अन्नपूर्णा, भामाशाह पशु बीमा योजना एवं अन्य जनोपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन योजनाओं का लाभ योग्यजन तक पहुंच सके, इस हेतु व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयास कर लाभ पहुंचावें।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, सरकार एवं जनता के बीच की कड़ी हैं एवं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सदैव जनता के कार्य करवाने हेतु तत्पर रहा है व वर्तमान में भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यों को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सजग एवं जागरूक होकर कर्मठता से कार्य करने की आवश्यकता है। केन्द्र व राज्य में सरकार भाजपा की होने से भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। जिस हेतु कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, आदूराम मेघवाल, जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, कैलाश कोटड़िया, दशरथ मेघवाल, एडवोकेट रूपसिंह राठौड़, नगर प्रभारी महावीरसिंह चूली ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री रमेश शर्मा ने एवं कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद नगर महामंत्री रमेशसिंह इंदा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नाथूसिंह आगोर, नगर परिषद् के नेता प्रतिपक्ष मदन चण्डक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत, अब्दुल रहमान तेली, गोपालदास सिंधी, पपसिंह महेचा, प्रेमाराम चैधरी, मदन लोहार, किशन बोहरा, मांगीलाल महाजन, कैलाश आचार्य, किशोर खत्री, गौतम खींची, अम्बालाल अलबेला, चन्द्रप्रकाश सैन, नरपतसिंह धारा, कैलाश जायडू, कालू जांगिड, पार्षद रोचामल, धनराज सोनी, सम्पत बोस, बादलसिंह, शांति कुर्डिया, नर्मदा सोनी, नगर अध्यक्ष द्रौपदी शर्मा, मिर्चुमल कृपलानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष भरत शर्मा, हितेन ठक्कर, अशरफ अली, अजय आचार्य, बूलाराम साऊ, महेश सोनी, चंदन जाटोल, लक्ष्मण कुर्डिया, सम्पत पपई, बाबूलाल बोथरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रमेश आचार्य, ओमप्रकाश सेवक, ताराचंद जाटोल व खेतमल तातेड़ आदि को साफा व दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top