चौधरी संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत
बाड़मेर  
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन सालासर धाम चुरू में संपन्न हुआ। प्रवक्ता ओमप्रकाश सियाग ने बताया कि अधिवेशन में शिक्षा एवं शिक्षक बचाओ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक केशरलाल चौधरी ने निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। बन्नाराम चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष तथा पूनमचंद विश्नोई को मुख्य महामंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में सत्यनारायण शर्मा को सभाध्यक्ष, अशोक कटारा कोषाध्यक्ष, हबताराम मेघवाल उप सभाध्यक्ष, पूनमाराम विश्नोई वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसवंतसिंह नरूका को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के बाद बन्नाराम चौधरी ने वर्तमान सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार वर्तमान में शिक्षा एवं शिक्षकों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न को तुरंत रोके।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top