नहीं रहे संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह, अनुयायियों में शोक की लहर
मॉन्ट्रियल।
संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। गौरतलब है कि संत निरंकारी बाबा की 27 देशों में 100 शाखाएं चल रही हैं।
बाबा के अनुयायी न सिर्फ भारत में ही है बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। बाबा संत निरंकारी मिशन के प्रमुख थे।
बाबा हरदेव सिंह के सड़क हादसे में मौत की खबर का पता चलने के साथ ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर फ़ैल गई है।
बाबा का जन्म दिल्ली में 1954 में हुआ था। उन्हें बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। माला पब्लिक स्कूल, संत निरंकारी कालोनी, दिल्ली में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1963 में उन्होंने यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, पटियाला जो कि एक बोर्डिंग स्कूल था में दाखिला लिया।
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। 1971 में वे प्राथमिक सदस्य के रूप में निरंकारी सेवा दल में शामिल हो गए। इसके बाद 1975 में दिल्ली में वार्षिक निरंकारी संत समागम के दौरान उन्होंने माता सविंद्र कौर से शादी कर ली ।
हाल ही में दिल्ली में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होना था। इस घटना के बारे में जानकर उनके मानने वालों में गमगीन माहौल बन गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top