बाड़मेर शुभंकर मरू लोमड़ी पोस्टर का हुआ विमोचन
बाड़मेर।
जिले के शुभंकर मरू लोमड़ी के पोस्टर का जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने विमोचन किया। उन्हांेने मरू लोमड़ी के संरक्षण के बारे मंे वन विभाग के अधिकारियांे से जानकारी भी ली।
कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने बाड़मेर जिले के शुभंकर मरू लोमड़ी पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चैहटन विधायक तरूण राय कागा, प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.विश्नोई समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। उप वन संरक्षक लक्ष्मण लाल ने प्रभारी मंत्री गोयल को बाड़मेर जिले के शुभंकर मरू लोमड़ी के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कुछ दिन पूर्व वन्य जीवांे को बचाने के लिए पहल करते हुए प्रदेश के 33 जिलांे को शुभंकर घोषित किए थे। संबंधित जिलांे को इन जीवांे को बचाने की दिशा मंे कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top