बाड़मेर आसमान से बरसी लाय, 15 साल पुराना रिकार्ड टूटा  
बाड़मेर। 
जिले में भीषण गर्मी का दौर यथावत जारी है। गत तीन दिनों से लगातार तापमान मे बढ़ोतरी हो रही है। गुरूवार को भी कुछ ऎसे ही हालात नजर आए जब तापमापी पारा करीबन 47.5   डिग्री को पार कर गया।
दोपहर के समय शहर की सड़के तंदूर की माफिक तपने लगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को अघिकतम तापमान 47.5  व न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। हालत यह थी कि दोपहर में प्रमुख सड़कों पर भी कर्फ्यू सा नजारा दिखाई दिया। गर्मी के मौसम में सूरज का ताप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तीखे हो जाते हैं। दोपहर होने पर मानो आसमान से अंगारे बरसने लगे। सर्वाघिक परेशानी दुपहिया वाहनचालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है।
कई लोग भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा ढककर निकलते हैं। दिन भर पसीने से तरबतर लोग बेहाल नजर आए वहीं घरों और दुकानों पर कूलर व एसी भी नाकारा साबित होने लगे। भीषण गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अघिकांश लोगों ने घरों में ही आश्रय लेना मुनासिब समझा। ग्रामीणांचलों में भी गर्मी के हालात कुछ ऎसे ही हैं। भरी दोपहरी में गर्म लू के झोंकों ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। शाम के समय भी तपती धरती लोगों को राहत नहीं लेने दे रही। गर्मी के चलते ग्रामीणांचलों से शहर आने वाले लोग बेहाल है। भीषण गर्मी में पशुधन भी बेहाल नजर आ रहे हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top