जैसलमेर जल  सरंक्षण में  आॅयल इण्डिया भी बनेगा भागीदार 
जैसलमेर
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री के संकल्प अनुसार चयनित गांवो को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की भागीदारी के साथ - साथ जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियां भी सहभागी बन रही है। इसी कडी में आॅयल इण्डिया लिमिटेड जो भारत सरकार की नवरत्न कंपनी है, ने भी जिला कलक्टर के आग्रह अनुसार अपने सहभागिता के लिए रुचि दिखाई है। इस कंपनी ने अपने व्यवसाय से जुडे आॅपरेषनल ऐरिया के गांव लाणेला, तेजवा, पोहडा, छत्रैल, आसदे की ढाणी आदि में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यो के सम्पादन हेतु प्रारंभिक सहभागिता देने के संकेत दिये है।
आॅयल इण्डिया लिमिटेड के मुख्य अभियंता  एस.के.विष्वास, प्रषासनिक अधिकारी श्री नारायण कल्ला, क्षेत्रीय अभियंता  ओ.पी.विष्नोई ने आज अधीक्षण अभियंता, वाटर शैड के साथ लाणेला, तेजवा एवं छत्रैल गावांे का दौरा किया। इन अधिकारियों ने मौके पर सम्पादित किये जा रहे जल सरंक्षण के कार्यो का अवलोकन किया एवं इन कार्यो के जन महत्व को जाना। कार्यो के अवलोकन उपरान्त प्रस्तावित स्थान जहां कार्य निष्पादन हेतु कंपनी के सहयोग की अपेक्षा की जा रही है, उन स्थानों का भी तकनीकि निरीक्षण किया।
क्षेत्र भ्रमण उपरान्त मुख्य अभियंता  विष्वास एवं अन्य अधिकारियों ने जिला कलक्टर से भेंट कर इस अभियान की उपादेयता को सराहा एवं जैसलमेर जिले की भौगोलिक एवं जलवायुयीय परिस्थितियों के अनुसार प्रासंगिक बताया, साथ ही अभियान अंतर्गत जिले की कार्ययोजना अनुसार अधिकतम संभव सहयोग हेतु आष्वासन दिया तथा जिले के प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए सक्षम स्तर से प्रयास करने की प्रतिबंद्धता व्यक्त की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top