शर्मा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान कार्यों का किया निरीक्षण
जैसलमेर।
जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा ने जिले में चल रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत समिति जैसलमेर के गांव हडडा में चल रहे उदपन नदी के तट बांध निर्माण कार्य, सार्वजनिक टांका निर्माण एवं वर्षा जल संग्रहण के लिए निर्मित विभिन्न स्ट्रक्चर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षाती पानी को इकट्ठा करने के लिए उपयुक्त आगोर, रूफ टाॅप वाटर हार्वेस्टिंग आदि की पुख्ता व्यवस्था कराने के निर्देष दिए। उन्होंने सभी कार्यों पर कार्य संबंधि डिस्पले बोर्ड प्रदर्षित करने के निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता वाटर शेड भागीरथ विष्नोई साथ में थे। उन्होंने कार्यों मंे गुणवता सुनिष्चित करने, मिट्टी के कार्यों की प्रोफाइल सुधारने, पिचिंग कार्य आदि करने के निर्देष दिए।
जिला कलक्टर ने हड्डा मंे गंवाई तालाब नाडी के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया एवं इसको शीघ्र पूरा कराने के निर्देष दिए। अधीक्षण अभियंता विष्नोई ने निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर को जल संग्रहण के लिए किए जा रहे कार्यों मंे संभावित वर्षा जल की आवक, निर्मित संरचना की भराव क्षमता और संभावित जल स्तर की जानकारी दी। कनिष्ठ अभियंता समुन्द्र सिंह ने स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक स्वीकृत 33 कार्यों में से 24 कार्य पूर्ण कर लिए हैं एवं शेष कार्य प्रगति पर है।
पोहड़ा मंे एनिकट निर्माण कार्य का किया अवलोकन
जिला कलक्टर ने ग्राम पोहड़ा मंे चल रहे एनिकट निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पोहड़ा में सुजलोन कंपनी द्वारा करवाये जा रहे जल संग्रहण संरचना कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। इस कार्य पर गुणवता अच्छी पाई जाने पर कंपनी के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने एनिकट निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देष दिए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top