एबीवीपी ने निकाला तिरंगा मार्च
बाड़मेर

रैली के दौरान ...तुम कितने अफजल लाआेगें, हर गांव से हनुमंत निकलेगा, लाल गुलामी छोड़ कर बोलो वन दे मातरम, मार्क्सवाद, नक्सलवाद, सबसे उपर राष्ट्रवाद जैसे उद्घोष के साथ राजकीय महाविद्यालय से तिरंगा मार्च निकाला जो अहिंसा सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत ने कहा, देश के शैक्षिक परिसर में भारत विरोधी नारे लगाना उनके समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन में उतरना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी को कांग्रेस से निलंबित कर पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। विभाग प्रमुख विजेन्द्र गोदारा ने कहा देशद्रोही वामपंथियों की ओर से भारत के विरोध में नारे लगाना कांग्रेस द्वारा समर्थन करना सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करना है। इस दौरान जिला छात्रा प्रमुख लीला लखारा ने कहा कि भारत माता को गाली देने वालों को भारत की पावन भूमि पर रहने का कोई अधिकार नहीं। नगरमंत्री मनोज दवे ने कहा कन्हैया के अलावा समर्थन करने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करनी चाहिए। जगदीश राजपुरोहित, बांकसिंह महाबार, तेजमालसिंह मुंगेरिया ने भी अपनी बात रख देशविरोधी गतिविधियों के साथ समर्थन करने वालों पर कार्यवाही की मांग कर रहे विधायक कैलाश चौधरी के बयान को सही बताया। कार्यक्रम के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री नरपतराज मूढ़, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन कुर्डिया, शिवसेना के बसंत खत्री बजरंग दल के सुखदेव सोनी, पार्षद गंगाविशन अग्रवाल, पार्षद बादलसिंह दइया, रघुवीरसिंह तामलोर, प्रेमाराम भादू, विजयराज सहारण, महेंद्रसिंह हड़वा, रमेशसिंह इंदा, गर्ल्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष डिम्पल सोनी, डूंगरसिंह सणाऊ, भगवानदास ठारवानी, किशोर भार्गव, सहदेवसिंह खारा, बलवन्तसिंह भाटी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें