जल सरंक्षण के 12 करोड 77 लाख रुपये के 612 कार्य चालू
जैसलमेर
जिले में जल सरंक्षण के लिए चालू किये गये मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान अब गति पकडता जा रहा है। इस अभियान में जहां कार्य चालू हुए है वहीं लोगो का जुडाव भी इस अभियान में दिनोदिन बढता जा रहा है। अभियान में लोगों द्वारा संसाधन भी उपलब्ध कराये जा रहे है। जिले में 27 जनवरी से प्रारंभ हुए इस महत्वकांक्षी अभियान के तहत जिले की चयनित 20 पंचायतों के 25 गांवों में 25 करोड 38 लाख रुपये लागत के 1288 कार्यो की स्वीकृतियां जारी की जा चूकी है। जल संचय की आवष्यकताओं की पूर्ति के लिए इन 25 गांवो मंे 3 हजार 659 कार्यो की डीपीआर बनाई गई है।
जिला कलक्टर विष्व मोहन शर्मा ने बताया कि इस अभियान की प्रभावी माॅनेटरिंग की जा रही है वहीं कई कंपनिया भी गांवो को गोद लेकर उसमें जल सरंक्षण महत्व के कार्य कराने मंे आगे आ रही है। उन्होंने बताया कि चयनित गांव में विभिन्न एजेंसियांे के माध्यम से जो कार्य स्वीकृत किये गये है उनको शत् प्रतिषत चालू कराने के निर्देष प्रदान किये गये है। उन्होंने बताया कि चयनित गांवों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को ग्राम प्रभारी बनाया जाकर उनको विषेष दायित्व प्रदान किये गये है एवं वे उन गांवों के लोगो का भी श्रम, सामग्री एवं संसाधन मद के लिए सहयोग प्राप्त कर रहे है।
जिला कलक्टर ने बताया कि अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार इस अभियान के तहत 12 करोड 77 लाख रुपयें लागत के जल संरक्षण के कार्य मौके पर प्रारंभ कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि जिनमें मुख्य रूप से आईडब्ल्यूएमपी योजना, महात्मा गांधी नरेगा एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान अन्तर्गत राज्य स्तर से प्राप्त विषेष बजट के तहत् कार्यो की स्वीकृति हुई है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान मंे सम्पादित होने वाले कार्यो में तकनीकी दक्षता, वर्षा जल के आवक के लिए स्थान विषेष की आवष्यकता अनुसार कार्य निष्पादन, कार्य सम्पादन मंे पूर्ण गुणवता एवं कार्यो की समयबद्ध क्रियान्विती पर विषेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिषाषी अभियंता, सम्बंधित एसडीएम व तहसीलदार, विकास अधिकारी, अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित किये गये है। वे योजनाओं के तहत् सम्पादित होने वाले कार्यो पर नजर रखेगें एवं प्रगति को सुनिष्चित करेगें।
राज्य स्तर से भी इस अभियान के तहत् स्वीकृत हुए एवं होने वाले कार्यो, कार्यो में प्राप्त होने वाले जनसहयोग, कार्यो की मौके पर वास्तविक प्रगति एवं अन्य तकनीकी बिन्दुओं पर आॅन लाईन मोनेटरिंग की भी पुख्ता व्यवस्था की है।
इस सन्दर्भ मंे अधीक्षण अभियंता, जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जैसलमेर भागीरथ बिष्नोई ने क्षेत्र का सघन दौरा कर जैसलमेर जिले के गांव लाणेला, आसदे की ढाणी देवा, हड्डा आदि में प्रगतिरत कार्यो का मौके पर जाकर तकनीकी निरीक्षण किया गया एवं जल संचय की सरचंनाओं मंे तकनीकी रूप से उपयुक्त कार्य सम्पादन सुनिष्चित किये जाने का जायजा लिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top