बाड़मेर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के लिए भेंट किये 1.52 लाख रूपए 
बाड़मेर।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे सहयोग के लिए वीरातरा माता ट्रस्ट एवं श्री दशनाम सन्यासी आरोग्य शाला चैहटन तथा डूंगरपुरी मठ चैहटन की ओर से 1 लाख 52 हजार रूपए सहयोग राशि के रूप मंे जिला कलक्टर सुधीर शर्मा को भंेट किए गए।
जिला मुख्यालय पर शनिवार को जिला कलक्टर सुधीर शर्मा को वीरातरा माता ट्रस्ट की ओर से एक लाख रूपए का चैक ट्रस्ट अध्यक्ष सगतसिंह, उपाध्यक्ष तनसिंह सनाउ, सचिव भेरसिंह, कोषाध्यक्ष रूपसिंह राठौड़, ट्रस्टी नरपतसिंह, चेनसिंह एवं चतरसिंह ने भेंट किया। इसी तरह श्री दशनाम सन्यासी आरोग्य शाला मठ चैहटन की ओर से व्यवस्थापक निर्भयपुरी ने 21 हजार तथा डूंगरपुरी जी का मठ चैहटन की ओर से 31 हजार रूपए नकद इस अभियान के लिए भेंट किए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अधीक्षण अभियंता हीरालाल अहीर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने इस अभियान मंे भागीदारी के लिए आभार जताते हुए अन्य स्वयंसेवी संगठनांे, धार्मिक ट्रस्टांे से भी सहयोग करने का अनुरोध किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top