विभिन्न बोर्डों और नगर सुधार न्यास में अध्यक्षों के नियुक्ति घोषणा, बाड़मेर नगर सुधार न्यास में डॉ. प्रियंका चौधरी अध्यक्ष
जयपुर।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को राज्य सरकार के अधीन विभिन्न बोर्डों और नगर सुधार न्यासों (यूआईटी), विकास प्राधिकरण में अध्यक्षों के साथ ही महिला आयोग में दो सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। बाड़मेर में नगर सुधार न्यास की घोषणा हुए करीब दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद सोमवार को उस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रियंका चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।  
राजे ने तीन वर्तमान विधायकों एवं दो पूर्व विधायकों को बोर्ड अध्यक्ष बनाया है। इन नियुक्तियों से राज्य के इन बोर्डों, नगर सुधार न्यासों के कार्यों में गति आएगी जिससे विकास का लाभ जन-जन तक पहुंचेगा। 
विधायक प्रेम सिंह बाजौर को सैनिक कल्याण बोर्ड, हरिसिंह रावत को मगरा विकास बोर्ड एवं श्रीचंद कृपलानी को नगर सुधार न्यास, चित्तौडग़ढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व विधायक श्रीमती कमला कस्वां को समाज कल्याण बोर्ड तथा शम्भुदयाल बडग़ुर्जर को राजस्थान राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों की सम्पूर्ण सूची इस प्रकार है -
समाज कल्याण बोर्ड - कमला कस्वां
राजस्थान राज्य खादी ग्रामोद्योग - शम्भुदयाल बडग़ुर्जर
सैनिक कल्याण बोर्ड - प्रेम सिंह बाजौर
लघु उद्योग विकास बोर्ड - मेघराज लोहिया
मगरा विकास बोर्ड - हरिसिंह रावत
राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति - श्रीकृष्ण पाटीदार
मदरसा बोर्ड - श्रीमती मेहरूनिशा टांक
अल्प संख्यक आयोग - सरदार जसवीर सिंह
नगर सुधार न्यास, अलवर - देवीसिंह शेखावत
नगर सुधार न्यास, जैसलमेर - डॉ. जीतेन्द्र सिंह
नगर सुधार न्यास, सवाई माधोपुर - जगदीश अग्रवाल
नगर सुधार न्यास, बाड़मेर - प्रियंका चौधरी
अजमेर विकास प्राधिकरण - शिवशंकर हेडा
नगर सुधार न्यास, चित्तौडग़ढ़ - श्रीचंद कृपलानी
सदस्य महिला आयोग - सौम्या गुर्जर
सदस्य महिला आयोग - रीटा भार्गव

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top