जैलसमेर जनता की सेवा करना ही सत्ता का पहला धर्म: जिला प्रमुख
जैसलमेर 
गांधी जी की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सांकेतिक धरने में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि लोकतन्त्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का पहला धर्म हैं कि वह बिना भेदभाव पूर्ण क्षमता के साथ लोगो की सेवा करें। धरना स्थल पर सम्मलित हो पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला ने जैसलमेर शहर की समस्याओं व उनके निस्तारण की बात करी और बताया कि पूर्व में सुनियोजित तरीके से कार्ययोजना बनाकर शासन व प्रषासन को दी जा चुकी हैं। आज जरूरत हैं उसपर अमल करने की ताकि ये खूबसूरत शहर अपना गौरव बचाकर रख सके। इसी क्रम में पूर्व विधायक मुल्तानाराम बारूपाल ने महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को लोकहित से जुड़ी समस्याएं उठाने की मांग की। इस धरने पर शहरभर से वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रख समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें सुमार खान, अर्जुनसिंह भाटी, मुरलीधर आचार्य, रमेष भाटिया, प्रेमाराम भील, मूलाराम चैधरी, राणजी चैधरी, छोटू खान कंधारी, राधेष्याम कल्ला, अषोक तंवर, उम्मेद तंवर, दलवीर सिंह, सरस्वती छंगाणी, शान्ति चूरा, अरूणा देवड़ा, रजिया मेहर, खटन खान, प्रतिपक्ष नेता आनन्द व्यास, पार्षद अरविन्द व्यास, पर्वत सिंह भाटी, आनन्द खींची, पवन सुदा, कमलेष छंगाणी, बक्ष खान गुणसार, ब्रजरतन छंगाणी, राजकुमार भाटिया, अनुराग ओझा, विकास व्यास, जितेन्द्र केवलिया, गंगाराम गर्ग, शेराराम भील, देवेन्द्र परिहार, हरीवल्लभ पुरोहित, नितिन व्यास, जितेन्द्र बिस्सा, प्रेम बिस्सा, यष शर्मा आदि थै। मंच संचालन उपेन्द्र आचार्य ने किया तथा अन्त में जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार ने सभी उपस्थित जनतागण को धन्यवाद दिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top