बाड़मेर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मानवता के सच्चे पुजारी -प्रियंका 
बाड़मेर 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा एवं सिद्धान्त अद्वितीय है वे आधुनिक युग के महामानव थे। गांधीजी सच्चे अर्थो में मानवता के पुजारी थे। ये विचार जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने काग्रेंस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68 वंी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला काग्रेंस कमेटी, बाड़मेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक है, हमें उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। 
कार्यालय सचिव ओमप्रकाष चौधरी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पष्चात उपस्थित जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, जिलाध्यक्ष फतेह खां, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी, महामंत्री चैनसिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष हरिषचन्द्र सोलंकी, जगजीवनराम, लोकसभा युथ काग्रेंस उपाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष भूराराम गोदारा, जिला अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चंदेल, पार्षद बलवीर माली, दिलीपसिंह गोगादे, भंवरलाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ईषा खां राजड़, कार्यालय सचिव ओमप्रकाष चैधरी, मांगाराम मंसूरिया, नारायण दर्जी, सहित बड़ी संख्या में काग्रेंसजनांे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भाव भीनी श्रद्धाजंलि दी। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कहा कि गांधीजी ने अहिंसा के बल पर देष को आजादी दिलाने में महती भूमिका निभाई और देषहित में प्राणों को नयौछावर कर दिया। उनके योगदान को हमेषा याद किया जायेगा। नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि हमें गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढने का संकल्प लेना चाहिए। 
बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी  ने कहा कि गांधीजी का सत्य, अंहिसा के प्रति अटूट विष्वास था यही उनकी पूंजी थी। वरिष्ठ काग्रेंसी हरिषचन्द्र सोलंकी ने गांधीजी का जीवनी पर प्रकाष डालते हुए उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया एवं स्वतंत्रता आंदोलन मंे उनकी महती भूमिका का जिक्र किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा एवं अंहिसा सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। 
श्रमदान पौधारोपण कर महात्मा की पुण्य तिथि मनाई
महात्मा गांधी, देश के स्वतंत्रता आंदोलन के सेना नायक ही नहीं वरन हमारे लिये प्रेरणा-स्त्रोत मानते हुए कोजाणियो कि ढाणि दुधरलाई नाडि बबुल कि झाडियो को काट कर सफाई कि गई श्रमदान किया ओर पौधारोपण किया पौधारोपण पर्यावरण प्रेमी नरपत सिह राजपुरोहित लंगेरा कि ओर किया गया इस मोके पर राजपुरोहित ने बताया कि बापू ने सारा जीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर सारी दुनिया को अहिंसा, शान्ति, सदभाव और एकता का संदेश दिया. महात्मा गांधी के जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग का स्मरण किया.उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वदेशी आंदोलन के पक्षधर थे.उन्होंने समाज के सबसे निर्धन वर्ग की भलाई के लिये काम किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top