बाड़मेर जल स्वावंलबन अभियान से जुड़ेगे संत, कलक्टर ने सौंपा मुख्यमंत्री का पत्र
बाड़मेर।
मुख्यमंत्री जल स्वावंलबन अभियान मंे साधु-संत भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बाड़मेर जिले मंे साधु संतों को इस अभियान से जोड़ने के लिए जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने शनिवार को तारातरा एवं चैहटन मठ पहंुचकर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की ओर से भिजवाए गए पत्र स्वामी प्रतापपुरी एवं जगदीशपुरी को सौंपे। उन्हांेने इस अभियान मंे यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। 
जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने शनिवार को तारातरा मठ मंे स्वामी प्रताप पुरी से मिलकर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की ओर से भिजवाया गया पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री की ओर से इस माह प्रारंभ होने वाले जल स्वावंलबन अभियान मंे साधु-संतांे को भागीदारी निभाने का अनुरोध किया गया है। इस पर स्वामी प्रताप पुरी से इस अभियान मंे पूर्ण भागीदारी निभाने एवं अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इसके उपरांत जिला कलक्टर शर्मा ने चैहटन मठ पहुंचकर स्वामी जगदीश पुरी को भी मुख्यमंत्री की ओर से भिजवाया गया पत्र सौंपा। उनकी ओर से भी इस अभियान मंे पूरा सहयोग कराने का भरोसा दिलाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के तीन हजार गांवांे एवं ढाणियांे मंे शुरू होने वाले जल स्वावंलबन अभियान की शुरूआत धार्मिक स्थानांे से करने का निर्णय राज्य सरकार की ओर से लिया गया है। इस अभियान के लिए विशेष रूप से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी की अध्यक्षता मंे कुछ समय पूर्व धार्मिक समन्वय ट्रस्ट प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया था। इसमंे देवस्थान विभाग मंत्री ओटाराम देवासी एवं राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चैधरी भी शामिल है।
क्या है स्वावलंबन अभियानः 
स्वावलंबन अभियान मंे राज्य सरकार ने जल संरक्षण उपाय से ग्रामीण इलाकांे मंे पीने का पानी उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत प्राचीन बावडि़यांे एवं अन्य जल स्त्रोतांे के संरक्षण के साथ एनिकट निर्माण एवं वर्षा जल संरक्षण के जरिए पेयजल एवं कृषि मंे उपयोग मंे लेने के लिए जल संरक्षित करने की योजना है। इस अभियान के प्रथम चरण मंे 295 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा आमजन, भामाशाहांे, दानदाताआंे एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनांे से सहयोग मांगा गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top