बाड़मेर सरपंच संघ का स्नेह मिलन समारोह आयोजित
बाड़मेर 
सरपंच संघ एवं ग्रामसेवक संघ की का स्नेह मिलन कार्यक्रम समदड़ी में आयोजित हुआ। सरपंच संघ के जिला प्रवक्ता हिन्दू सिंह तामलोर ने बताया की सरपंच एव् ग्रामसेवक संघ का स्नेह मिलन समारोह गुरूवार को दूधनाथ महादेव मंदिर करमावास मे भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी की अध्यक्षता, प्रधान पिंकी चौधरी, गरीमा राजपुरोहित के विषिष्ठ आतिथ्य एवं पूर्व प्रधान सरपंच मूलसिंह भायल, मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरपंचो की मांगो को सरकार को अवगत करवाऊंगा।
ग्रामसेवक संघ के ंजिलाध्यक्ष तनेदान चारण ने बताया कि इस तरह के स्नेह मिलन समय समय पर ब्लाॅक स्तर पर होने चाहिए। 
जिलामहामंत्री शाकर खान ने बताया कि पिछले काफी समय से सरपंच सरकार से अपनी 24 मांगो के लिए सघर्षरत है और हम सब को एक है और हमेषा अपनी मांगो को लेकर एक रहेगें।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी इन्द्रसिंह राजपुरोहित, करनाराम चैधरी सिवाना उपप्रधान लक्षमणसिंह कोटडी, महेंद्र टाइगर, दारासिंह चौधरी, कानसिंह भाटी ब्लॉक अध्यक्ष् लादुराम समदड़ी उपाध्यक्ष सरपंच संघ समदडी स्वरुप कँवर किरण देवी इंद्राराम चौधरी ने भी अपने वक्तवय दिये। इस कार्यक्रम में नटवरकरणसिंह देव किशन श्रीमाली, पदमाराम चौधरी, नेमाराम चौधरी, तिलोकदान देथा, दौलाराम कुआं, गणपत सिंह कालुडी दर्जनों सरपंच एवं ग्रामसेवक मौजूद थे। मंच संचालन जगमालसिंह थोब ने किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top