कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी उस्मान के निधन से जिले में शोक की लहर
बाड़मेर

हाजी उस्मान के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान की जिसकी बदौलत जिले में कांग्रेस ने सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर परिषद् के सभी पदों पर कांग्रेस का दबदबा कायम किया। वे एक सफल राजनेता थे। आपका व्यक्तित्व सादा जीवन उच्च विचार का पर्याय माना जाता है। सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी हाजी उस्मान दिखावे की प्रवृत्ति से कोसों दूर थे।
जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। ऐसे बिरले व्यक्तित्व के धनी हाजी उस्मान के दुनिया छोड़ने पर एक जबरदस्त कमी का अहसास होता है। उन्हें सादर श्रद्धांजलि एवं शत् शत् नमन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें