नेहरू की विरासत और भारत के भविष्य की सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी कल 
बाड़मेर। 
पंडित नेहरू की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में विचार गोष्ठी 21 व 22 को
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में बाड़मेर व बालोतरा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश जैन ने बताया कि पंडित नेहरू की 125वीं जन्म शती कार्यक्रम के तहत् 21 नवम्बर 2015 शनिवार को प्रातः 11 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति बाड़मेर सभागार भवन में संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डाॅ. डी.एस. चूंडावत, पूर्व सांसद हरीश चौधरी, एडवोकेट धनराज जोशी होंगे। इस संगोष्ठी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के न्याय, आजादी, पंथ निरपेक्षता एवं समानता के क्षेत्र में योगदान पर व्याख्यान दिया जाएगा।
इस विचार गोष्ठी में पंडित नेहरू की अमूल्य विरासत को युवा पीढ़ी को अवगत करवाया जाएगा। विचार गोष्ठी में पूर्व सांसद हरीश चैधरी, पूर्व मंत्री हेमाराम चैधरी, अमीन खान, जिलाध्यक्ष फतेह खान, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, पूर्व जिला प्रमुख मदन कौर, पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, पदमाराम मेघवाल, मदन प्रजापत, प्रदेश सचिव शमा बानो, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गफूर अहमद सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाॅक अध्यक्ष, प्रधान, नगर परिषद् सभापति, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जिला परिषद् व पंचायत समिति सदस्य व पार्षदों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
जैन ने बताया कि 21 नवम्बर को आयोजित की जाने वाली विचार गोष्ठी में विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर, चैहटन, शिव, गुड़ामालानी के बाड़मेर शहर, बाड़मेर ग्रामीण, शिव, रामसर, चैहटन, सेड़वा, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी एवं बायतु विधानसभा क्षेत्र के बायतु ब्लाॅक के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इसी प्रकार 22 नवम्बर को बालोतरा मुख्यालय पर अम्बेडकर टाऊन हाॅल में प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता डाॅ. सोहन मीणा, पूर्व सांसद हरीश चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख मदन कौर होंगे। इस विचार गोष्ठी में विधानसभा क्षेत्र पचपदरा व सिवाना के बालोतरा शहर, पचपदरा, सिवाना, पादरू एवं बायतु विधानसभा के परेऊ ब्लाॅक के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित जन प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रवक्ता मुकेश जैन ने इन संगोष्ठियों में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top