रिफायनरी बाड़मेर में लगेगी : मुख्यमंत्री , जिले के विकास की कई घोषणाए 
बाड़मेर 
राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में तीन दिवसीय दौरे पर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दूसरे दिन शनिवार दोपहर को किसान कन्या छात्रावास में किसान नेता स्वर्गीय गंगाराम चौधरी की मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने चालीस मिनट के भाषण में कहा अख़बार व् विज्ञापनों में नहीं जमीन पर लगाएंगे रिफाइनरी, PWC से जांच करवा कर फायदे के साथ लगायेँगे रिफाइनरी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह भी अपने भाषण में कहा रिफायनरी बाड़मेर में ही लगाने की बात कही। नर्मदा योजना 2016 तक पूरा करने का दावा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रियंका चौधरी ने वसुंधरा राजे को शॉल ओढ़कर इस्तकबाल किया।  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सतपाल मलिक ने अपने उदबोधन में कहा की देवीलाल चौधरी और चौधरी चरणसिंह ने 
मुख्यंमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने उद्बोधन  में कन्या छात्रावास की बिल्डिंग की तारीफ़ की। उन्होंने कहा की छात्राओ को शिक्षित करने की समय की मांग हैं।।उन्होंने कहा काम हमारी पहचान हैं। हम काम किये बिना नही रह सकते। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य बीमा योजना योजना का लाभ चार करोड़ लोगो को फायदा होगा। राज्य में चल रहे विकास कार्यो की मोनिटरिंग के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया किया।।उन्होंने कहा की भामाशाह कार्ड योजना से भी लोगो को फायदा मिला। लोगो को जोड़ने का काम भामाशाह योजना ने किया।।: भामाशाह योजना का लाभ महिलाओ को मिलेगा घर की चाबी हर महिला के हाथ में होगा उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा जब होल्डिंग या विज्ञापन में किसान साफा पहने आगे चलता है और उसके पीछे उसकी पत्नी सिर पर बोझ लिए पीछे आ रही और अब इसका उलटा होगा अब हमने घर की और धन की चाबी महिलाओ को मिलेगी। जिलो की मांग के अनुसार विकास कार्यो की योजनाए बन रही हैं। आपका जिला आपकी सरकार योजना से जिलो का बेहतर विकास होगा।। उन्हीने कहा की एक जिले में तीन दिन रह कर सरकार कार्य और निगरानी करेगी। अधिकारियो के साथ विकास कार्यो का फीड बेक ले रहे हैं । कितने काम स्वीकृत हुए कितने पुरे हुए।वसुंधरा ने कहा की बाड़मेर स्वच्छ भारत अभियान के विपरीत कचरे और गन्दगी के ढेर पड़े हैं ।आज मेने देखा की बाड़मेर में जगह -जगह गन्दा हो रखा है और वैसे बाड़मेर सफाई में सबसे पीछे और राजस्थान पी एम नरेंद्र मोदी के स्वछ भारत अभियान में नम्बर एक पर हैं । उन्होंने आम जन से अपील की आप खुद अपना घर गली साफ़ सुथरा रखे। बाड़मेर को स्वच्छ भारत मिशन में नम्बर एक पे लाओ। 
सिवाना और बायतु कॉलेज के लिए 1.5 - 1.5 करोड़ की घोषणा। 
वसुंधरा राजे ने बाड़मेर ज़िले के दो नए कॉलेज के जमीन और निर्माण के लिए 3 करोड़ की घोषणा की और जल्द ही चल रहे विकास के काम पुरे हो जायेगे।  
कहा की 76 हजार लोगो को रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।। सूखे गावो को नदियों से जोड़ने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट में राजस्थान नम्बर एक पर हैं। उन्होंने सरहदी जिलो के पाक विस्थापितों को आश्वस्त किया की उन्हें नागरिकता दी जायेगी। कोई नही निकलेगा। पाक विस्थापितों के लिए नियम भी बदलेंगे। उन्होंने कहा की दो साल में सरकार ने आम हित का पूरा ख्याल रखा।।जनता के काम किये।। मुख्यंमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा की अब आठवी बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होगी।।

215 करोड़ आर ओ प्लांट बालोतरा के लिए
बालोतरा जल संयंत्र के लिए 2 15 करोड़ सहायता की घोषणा की। बालोतरा उद्योग के लुए सरकार व्यापारियो को हरसंभव मदद करेगी।। मुख्यमंत्री ने कहा मामला कोर्ट में चल रहा है और लघु उघोग के हम मदद करेंगे।  
ये रहे मौजूद 
समारोह में सतपाल मालिक, भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी, विधायक हमीरसिंह तरुणराय कागा, लादूराम विश्नोई कैलाश चौधरी राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी सहित कई नेता उपस्थित थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top