राजपुरोहित बने इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष
बाड़मेर।
बाड़मेर के वरिष्ठ पत्रकार और पिछले एक दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रहे दुर्गसिंह राजपुरोहित को इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन ने बुधवार ने पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में बाड़मेर जिलाध्यक्ष घोषित किया हैं। 
इस कार्यक्रम में राष्ट्रिय अध्यक्ष बाला भास्कर भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं जनरल सेक्रेटरी अरुण शर्मा , उपाध्यक्ष हर्ष कुमार गुट्टा प्रदेशाध्यक्ष रोहिताश सैनी भी मौजूद रहे। राजपुरोहित वर्ष 2003 से बाड़मेर, जोधपुर और बालोतरा में पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में को राष्ट्रीय समाचार चैनल और समाचार पत्रों के जिला प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बाड़मेर के पत्रकारों ने राजपुरोहित को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया हैं। वहीँ जिलाध्यक्ष दुर्गसिंह राजपुरोहित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला भास्कर और प्रदेश अध्यक्ष रोहिताश सैनी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा हैं कि पत्रकारो के हितो के लिए वे हर मोर्चे पर साथ रहकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि आगामी दिनों में कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यसमिति को सूचित किया जायेगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top