रेल बढ़ेगी तो देश बढ़ेगा रेल्वे में आधुनिकीकरण करने की जरूरत - रेलमंत्री
जयपुर। 
रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभू ने कहा है कि रेल्वे अर्थ व्यवस्था चलाने वाला एक महत्वपूर्ण रथ है। रेल बढ़ेगी तो देश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि रेल्वे में आधुनिकीकरण करने की जरूरत है और हम सब मिलकर रेल्वे को आगे बढ़ाएंगे तो हमारा देश भी तरक्की करेगा।
प्रभू शनिवार को जोधपुर के रेल्वे स्टेडियम में अॅाल इण्डिया रेल्वे मेन्स फेडरेशन के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन समारोह एवं खुला अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने रेल्वे आधुनिकीकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि रेल हादसें होते है इसकी रोकथाम के लिए बुनियादी जरूरत है कि हम आधुनिकीकरण की दिशा तय करेंं। रूट डवलपमेंट करें, रेल सुविधाएं बढाएं, आमदनी में इजाफा हो, ये सब बाते ध्यान में रखनी है। रेल आधुनिकीकरण के लिए हमने रेल बजट में भी प्रावधान किया। इसमें हम 84 बिन्दुओं पर अमल कर चुके है और शेष पर कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रेल्वे की समस्याओं को हल करने के लिए निवेश की जरूरत है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने डेढ़ लाख करोड़ देना तय किया। भारतीय रिजर्व बैंक ने आधा प्रतिशत ब्याज कम किया। इससे निवेश कर रेल में तरक्की करेंगे। उन्होंने रेल हादसें को टालने की आवश्यकता बतायी और कहा कि रेल मंत्रालय सुरक्षा अभियान चलायेगी। इसके लिए रेल प्रशासन व रेलकर्मियों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इसके साथ ही बिना टिकट रेल यात्रा करने वालों की जांच के लिए सख्ती के साथ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल जनता की सम्पदा हैं उसमें कोई काम गलत नहीं होना चाहिए। जहंा भी गलत हो उसकी जानकारी देने पर संबंधित के विरूद्घ अवश्य कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेल्वे जैसी संस्थान विश्व में श्रेष्ठ संस्थान होनी चाहिए।
रेल मंत्री ने कहा कि रेल्वे में काम करने वाला कर्मी हमारा ही हिस्सा है और उनके हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमने रेल्वे में काम करने वालों को चिट्ठियंा लिखना शुरू किया, जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी जाती है। रेलकर्मी हमारी सम्पदा है और सुदृढ रिश्ता रेल कर्मचारी व रेल्वे प्रशासन का है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रेलकर्मी त्यौहार ठीक से मनाएं इसके लिए जो भी हमें करना होगा वो आने वाले दिनों में जरूर करेंगे। रेल मंत्री ने कहा कि रेल्वे कर्मचारियों की समस्याओं व शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। रेलकर्मी की समस्या निवारण आम नागरिक की समस्या हल करने के बराबर है। उन्होंने अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इसमें रेल विकास एवं कर्मचारियों के हितों के लिए विचार विमर्श होगा और अच्छे व ठोस सुझाव सामने आएंगे । रेल प्रशासन इस पर जरूर कार्यवाही करेगा।
जोधपुर सांसद  गजेन्द्रसिंह ने स्वागत किया। समारोह में राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया व रामनारायण डूडी, पूर्व सांसद गजसिंह, केन्द्रीय ऊन बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, महापौर घनश्याम ओझा, उतर पश्चिमी रेल्वे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल सहित रेल्वे मेन्स फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। 
प्रारंभ में आल इण्डिया रेल्वे मेन्स फेडरेशन के अध्यक्ष राखल दास गुप्ता एवं महा सचिव शिवा गोपाल मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रेल्वे मजदूरों की मागो पर गौर करने का अनुरोध किया और समस्याओं के समाधान की आवश्यकता बतायी। इस अवसर पर रेल मंत्री सहित अन्य अतिथियों का साफा बंधवाकर, शॅाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top