मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल से बाड़मेर दौरे पर , जगह-जगह होगा स्वागत 
बाड़मेर।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार 23 अक्टुबर को बाड़मेर आएगी। जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 23 से 25 अक्टूबर तक बाड़मेर दौरे पर रहेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 23 अक्टूबर को सुबह 11.15 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12.00 बजे बाड़मेर पहंुचेगी। इसी दिन सायं 4.00 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होगी। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 2.00 बजे स्वर्गीय गंगाराम चौधरी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सायं 4.00 बजे मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में भाग लेगी। शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 अक्टुबर को सुबह 10.00 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेगी । इसके बाद वे सायं 5.00 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
निषेधाज्ञा जारी
जिला मजिस्टेªट मधुसूदन शर्मा द्वारा एक आदेश जारी कर 23 से 25 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री के बाडमेर भ्रमण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संजिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है।
जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाडमेर जिले में 23 से 25 अक्टूबर तक माननीया मुख्यमंत्री महोदया के जिले में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यक्ति रिपोट कण्ट्रोल अथवा अन्य माध्यम से संचालित ड्रोन, फ्लाईग आॅब्जेक्ट आदि का उपयोग नहीं करेगा तथा नही किसी व्यक्ति को उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। उक्त आदेश का उल्लंधन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध विधि के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
51 किलो की माला से होगा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी का स्वागत
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा जी राजे के बाडमेर आगमन पर 51 किलो की माला से उनका भव्य स्वागत होगा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तनेराजसिंह गहलोत ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुन्धरा जी राजे के बाड़मेर आगमन पर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के बंगले के आगे सैकड़ो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री वसुन्धरा जी राजे का भव्य स्वागत होगा। यह स्वागत ऐतिहासिक रहेगा। स्वागत को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में भारी जोश हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top