जल्द से जल्द गिरफ्तार हो आनंदपाल - मुख्यमंत्री
जयपुर।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गैंगस्टर आनंदपाल सिंह को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस की ओर से किये जा रहे प्रयासों की शुक्रवार को नागौर में उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि आनंदपाल एवं उसके साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये।
बैठक में मुख्यमंत्री को पुलिस अधिकारियों द्वारा अब तक इस दिशा में की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीजी एसओजी आलोक त्रिपाठी, एडीजे कानून-व्यवस्था एन. आर के रेड्डी, अजमेर रैंज की आईजी मालिनी अग्रवाल, नागौर पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव उपस्थित थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top