बाड़मेर। बिहार चुनाव जाने दो, ओम माथुर को आने दो...!
बाड़मेर
राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विरोध बाड़मेर शहर में अलग- अलग तरीके से हुआ जहा एक तरफ जसवंत सिंह समर्थक कर रहे थे वही दूसरी तरफ रविवार को दौरे के अंतिम दिन बिहार चुनाव जाने दो, ओम माथुर को आने दो... की पंक्ति के साथ बाड़मेर में लगे दो होर्डिंग्स ने प्रदेश में नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया। दरअसल, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों बाड़मेर प्रवास पर हैं। रविवार को उनका बाड़मेर में तीसरा व अंतिम दिन था। इस दौरान शहर में दो जगहों पर इस आशय के होर्डिंग लगे नजर आए।
हाल ही में ललित गेट और महाघूसकांड में फंसी वसुंधरा सरकार पर सियासी हमलों का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। रविवार को बाड़मेर में बिहार चुनावों के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ओम माथुर को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाने के होर्डिंग्स लगे नजर आए। इनसे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
हालांकि यह होर्डिंग्स किसने लगाए, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। विवाद बढ़ता देख फालना से ओम माथुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन होर्डिंग्स से खुद को अलग कर दिया और साथ ही कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह असामाजिक तत्वों की करतूत है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही रहेंगी। इस घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।
जसवंत समर्थक कर रहे लगातार प्रदर्शन
बाड़मेर दौरे पर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लगातार जसवंत समर्थकों का विरोध झेलना पड़ रहा है। लोकसभा चुनावों में 'मूंछ की लड़ाईÓ बनी बाड़मेर सीट में हालांकि जसवंतसिंह हार गए थे, लेकिन उनके समर्थक वसुंधरा को माफ करने के मूड में कतई नहीं हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top