मंगलवार को 65 नवीन निजी महाविद्यालयों को मिले अनापत्ति प्रमाण पत्र
जयपुर।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक में राज्य में 65 नवीन निजि महाविद्यालयों को तीन वर्ष के लिए अस्थाई अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 110 निजि महाविद्यालयों के संचालन के लिए एनओसी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि यह अनापत्ति प्रमाण पत्र वर्ष 2015-16 में खोले गए नवीन निजि महाविद्यालयों को जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस सत्र के लिए 45 नवीन महाविद्यालयों को निर्धारित मापदंड पूरे करने पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए थे।
सराफ ने बताया कि इस सत्र में 193 संस्थाओं ने नवीन महाविद्यालयों के संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु राज्य सरकार को आवेदन किया था। इनमें से 45 को पूर्व में तथा 65 को मंगलवार को निर्धारित मानदंड पूरे करने पर एनओसी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 83 महाविद्यालय ऐसे रहे हैं जो निर्धारित मानदंड पूरे नहीं करते थे, उन्हें अस्थाई अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से इन्कार कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सत्र 2016-17 में प्रदेश में नये महाविद्यालय खोलने के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन्हें 31 मार्च 2016 तक अस्थाई प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top