अतिरिक्त महानिदेशक एम के सिंघला ने किया सीमा चैकियां का भ्रमण 
गंगानगर 
सीमा सुरक्षा बल के पश्चिमी कमाण्ड के अतिरिक्त महानिदेशक एम के सिंघला ने राजस्थान गुजरात के 4 दिवसीय सीमा क्षेत्र की विजिट के दौरान शनिवार को राजस्थान के गंगानगर से लगती पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की कई सीमा चैकियां का भ्रमण कर वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तथा पूरी पश्चिमी सीमा पर चल रहे आॅपरेशन अलर्ट एक्सरसाईज का जायजा लिया। वे रविवार को बीकानेर तथा सोमवार को जैसलमेर से लगती सीमा चैकियों को विजिट कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के उपमहानिरीक्षक रवि गांधी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा अतिरिक्त महानिदेषक (पश्चिमी कमाण्ड) अपने चार दिवसीय राजस्थान और गुजरात सीमान्त की सीमा चैकियों के दौरे हेतु शनिवार को श्रीगंगानगर पहुॅचे, वहां पहुंचने पर गंगानगर सेक्टर के डी.आई.जी बी.एस.बाजवा सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की।
उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान अतिरिक्त महानिदेषक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा तथा सीमा पर चल रहे ओप्स एलर्ट का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने आज श्रीगंगानगर के कई सीमा चैकियों का भ्रमण कर सुरक्षा संबधी की जा रही गतिविधियों को वारिकी से देखा।
गांधी ने बताया कि राजस्थान सीमान्त के सीमा पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा कडी चैकसी रखी जा रही है। विभिन्न सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं को मध्यनजर रखते हुए सीमा सुरक्षा बल की ओर से पाकिस्तान से सटी राजस्थान सीमा पर ओप्स एलर्ट चलाया जा रहा है। इस आॅपरेशन के तहत सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग कि जा रही है। इस दौरान चैकसी हेतु विषेष उपकरणो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस दौरे के दौरान राजस्थान सीमान्त के प्रमुख महानिरीक्षक डाॅ. बी आर मेघवाल, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक तथा रवि गाॅधी, उप महानिरीक्षक , मोहम्मद बिलाल खान उप महानिरीक्षक भी उपस्थ्ति रहेगें। अतिरिक्त महानिदेशक बीकानेर तथा जैसलमेर सीमा का भी दौरा करेगें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top