बाड़मेर ट्रैक्टर बरामद करने गई पुलिस को महिलाओं ने पीटा
बाड़मेर
राजस्थान के बाड़मेर में अपराध बढऩे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब पुलिस भी महफूज नहीं है। रविवार की रोज सीमावर्ती ऊनरोड़ गांव ट्रैक्टर बरामद करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को इतना पीटा कि दो कांस्टेबल घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक चौहटन क्षेत्र में दो पक्षों में एक ट्रैक्टर को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि गिराब थाने के ऊनरोड गांव में कालुआणियों की ढाणी में विवादित ट्रैक्टर खड़ा है। इस पर चौहटन व गिराब थाने की संयुक्त पुलिस टीम रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कालुआणियों की ढाणी पहुंची।
पुलिस को वहां ट्रैक्टर तो नहीं मिला, लेकिन इसके बारे में पूछताछ करने पर वहां खड़ी महिलाएं भड़क गई। उन्होंने लाठियों से पुलिस दल पर हमला कर दिया। महिलाओं ने हमला किया था, इस कारण पुलिस प्रतिरोध नहीं कर पाई और पिटती रही। इस मारपीट में दो कांस्टेबल बुरी तरह से घायल हो गए।
मामला दर्ज, फिर पहुंची पुलिस
मारपीट के बाद पुलिस वहां से दुम दबाकर भागी, लेकिन वापस थाने पहुंचते ही आरोपित महिलाओं के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद महिला कांस्टेबलों के साथ में लेकर दल-बल सहित पुलिस टीम वापस कालुआणियों की ढाण् ाी पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर बरामद करने की कार्रवाई के साथ ही आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार करने में जुटी थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top