सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार को 3 लाख 60 हजार पौधे रोपकर लिमका बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड का अपना रिकार्ड तोड़ा। 
इसके लिए पूरे देश में सीमा सुरक्षा बल की ओर सघन पौधारोपण किया गया। पिछले वर्ष भी सीमा सुरक्षा बल ने 3 लाख 6 हजार 141 पौधे रोपकर लिमका बुक आफ वल्र्ड अवार्ड बनाया था।
बाड़मेर।
सरहद की हिफाजत के साथ सीमा सुरक्षा बल ने पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाकर अनूठी पहल की है। यह बात बाड़मेर जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने बुधवार को सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर पौधारोपण के दौरान कही।
उन्हांेने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की बदौलत सरहद सुरक्षित है। अब बीएसएफ के पर्यावरण संरक्षण प्रयास से आमजन को भी संदेश मिलेगा कि अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए। इस अभियान के लिए सीमा सुरक्षा बल आमजन, स्वयंसेवी संस्थाआंे के सहयोग का निर्णय लिया है, निसंदेह इससे बड़े पैमाने पर पौधारोपण होने के साथ बाड़मेर जिले मंे हरीतिमा बिखरेगी। इस दौरान कमाडेंट एवं आफिसिंग डीआईजी श्याम कपूर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने पिछले साल लिमका बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड बनाया था। इस बार फिर पूरे देश मंे 3 लाख 60 हजार पौधे रोपकर नया रिकार्ड बनाया है। उन्हांेने कहा कि आमजन के सहयोग से पौधारोपण करने का सीमा सुरक्षा बल का अभियान जारी रहेगा। इसके लिए आमजन के साथ विद्यार्थियांे, स्वयंसेवी संस्थाआंे के सहयोग से वृहद स्तर पर विभिन्न स्थानांे पर पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, कमाडेंट एवं आफिसिंग डीआईजी श्याम कपूर समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारियांे एवं सैकड़ांे जवानांे ने पौधारोपण किया। इस दौरान डिप्टी कमाडेंट राजेन्द्र यादव,शेरसिंह चैधरी, सुरेश कुमार समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे। बाड़मेर सेक्टर की विभिन्न बटालियनांे मंे महज आधे घंटे के भीतर 13 हजार पौधे रोपे गए। गडरारोड़ सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय मंे कर्नल मानवेन्द्रसिंह के साथ सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे एवं जवानांे ने पौधारोपण किया। इस दौरान सहायक समादेष्टा भूपेन्द्रसिंह भाटी, शिव उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, तहसीलदार गडरारोड दलाराम समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। इसी तरह सीमा सुरक्षा बल 63 वाहिनी परिसर मंे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय भटनागर, कमाडेंट एस.एस. सहरावत, डिप्टी कमाडेंट भैयालाल, मोहम्मद आफताब समेत कई अधिकारियांे एवं जवानांे ने पौधारोपण किया। इसी तरह बाड़मेर सेक्टर की चार बटालियन मुख्यालयांे के साथ सीमा चैकियांे पर भी पौधारोपण किया गया। लिमका बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए पूरे देश मंे सीमा सुरक्षा बल के जवानांे एवं अधिकारियांे ने पौधारोपण किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top