RAS 2012 - डीडवाना की राधिका देवी रहीं आरएएस टॉपर बाड़मेर से जयदेव रहे 94 रैंक पर 
अजमेर 
RAS 2012 - didavana ki radhikaराजस्थान राज्य प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2012 में डीडवाना की राधिका देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 900 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर नोहर (हनुमानगढ़) की मोनिका बलारा रहीं। मोनिका को 893 अंक प्राप्त हुए। तीसरा स्थान शिशु गांव के राजेन्द्र सिंह शेखावत को मिला। उन्हें 885 अंक मिले। चौथे स्थान पर धानोली (सवाईमाधोपुर) के अजितेश कुमार मीणा 885 अंक,पांचवे स्थान पर जयनारायण व्यास कॉलोनी के यशपाल आहूजा 883 रहे। छठे स्थान पर जयपुर के विकास राजपुरोहित 882 रहे। सातवें स्थान पर विकास कुमार 877 रहे। आठवें स्थान पर किरोडाविया,बड़ी खाटू महावीर सिंह 877 रहे। नवें स्थान पर नागौर के उम्मेद सिंह रत्नू 864 तथा जोधपुर के परसाराम 861 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे। वाही बाड़मेर के जयदेव चौधरी ने 94 रैंक मिली।  3034 का परिणाम घोषित किया, 60 अभ्यर्थियों परिणाम रोके राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव नरेश कुमार ठकराल के अनुसार राज्य सेवा में 360 पद व अधीनस्थ सेवा में 851 पद है। कुल 1211 पदों पर भर्ती की जानी है। 3094 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। इसमें से 60 अभ्यर्थियों के परिणाम न्यायालय के आदेश अनुसार रोके गए। आयोग ने शुक्रवार को 3034 का परिणाम घटते क्रम में घोषित किया गया है। इसमें अभ्यर्थियों की प्राथमिकता अनुसार नियुक्ति सरकार की ओर से की जाएगी। आयोग संपूर्ण परिणाम कार्मिक विभाग को नियुक्ति के लिए प्रेषित करेगा। किसी अभ्यर्थी के ज्वाइंनिंग नहीं करने की सूरत में उससे अगली वरीयता वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति का अवसर मिल सकेगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top