एबीवीपी का सदस्यता अभियान जारी 
बाड़मेर 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बाड़मेर नगर का सदस्यता अभियान शुक्रवार को जारी रहा। नगर मंत्री मनोज दवे ने बताया कि शुक्रवार को महाविद्यालय में सदस्यता अभियान छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व शुरू किया गया एवं उनके साथ गणेषराज मेघवाल, हमीरसिंह मगरा, ओमप्रकाष मेघवाल,प्रतीक वडेरा मौजूद रहे। निजी विद्यालय प्रमुख विजयसिंह तारातरा ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर में तीन सौ, आदर्ष विद्या मंदिर लंगेरा तीन सौ, किसान केसरी में दो सौ सदस्य जोड़े गये एवं श्यामसिंह फोगेरा को दो सौ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। दवे ने बताया कि शनिवार को महाराजा पब्लिक स्कूल, मयूर नोबल्स एकेडमी एवं सिद्धार्थ विद्या मंदिर में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान श्यामसिंह फोगेरा, रावलसिंह, अनिल बोथरा, कुणाल साथ मौजूद रहेगें। 
नगर छात्रा सदस्या प्रमुख प्यारी प्रजापत ने बताया कि शुक्रवार को बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड़, अंतरी देवी एवं एमबीसी गल्र्स काॅलेज में सदस्य जोड़ने का अभियान जारी रहा। इनके साथ ममता कुर्डिया, अंजना सौलंकी, प्रिती, तमन्ना जैन मौजूद रही। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top