असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे राजीव गांधी- जैन
बाड़मेर 
राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक, तकनीकी एवं औद्योगिक रूप से विकास की ओर बढ़ा। राजीव गांधी का लक्ष्य भारत में प्रगति आंदोलन, विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था की उन्नति का रहा और इसमें वे सफल हुए। ये विचार बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्व. राजीव गांधी की 24वीं पुण्य तिथि के अवसर पर व्यक्त किए।
जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि राजीव गांधी शांत व निराभिमान थे, कार्य व उद्देश्य के प्रति निष्ठावान थे। साथ ही उनकी स्वयं अर्जित तकनीकी विज्ञान और औद्योगिक क्षमता ने देश को इक्कीसवीं सदी की ओर ले जाने की सोच प्रदान की।
प्रदेश सचिव जगदीश चैधरी ने कहा कि राजीव गांधी की आर्थिक विकास, शांति, सह अस्तित्व और समस्त राष्ट्रों के बीच भारत को विशेष सम्मान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होनें युवाओं को मताधिकार प्रदान कर युवाओं के सपनों को साकार किया।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आज के कार्यक्रम में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश चैधरी, नगर परिषद् सभापति लूणकरण बोथरा, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चैधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, मूलाराम मेघवाल, उप जिला प्रमुख सोहनलाल चैधरी, महामंत्री चैनसिंह भाटी, जगजीवनराम सिंधी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. मृदुरेखा चैधरी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष चैधरी, नगर परिषद् उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, वरिष्ठ कांग्रेसी जगन्नाथ राठी, गोरधनसिंह राठौड़, डाॅ. मूलचन्द चैधरी, कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, उपाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, नरेश देव सारण, खरथाराम चैधरी, पार्षद किशोर शर्मा, दिलीपसिंह, दीपक परमार, कुटलाराम उप प्रधान, सुआ देवी पार्षद, मेघराज खत्री, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चैधरी, महादेवसिंह परिहार, पूर्व पार्षद शांति गहलोत, मगराज सैन, एडवोकेट जेठाराम सारण, एडवोकेट महेन्द्र पोटलिया, देवराज बोस, मांगाराम मंसूरिया, कमलसिंह महाबार, सुरेश कोडेचा वार्ड पंच, भुवनेश चैधरी, मोहनलाल जाटोल, भंवरलाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top