बाड़मेर सेव वाटर सेव सिटी अभियान का पोस्टर विमोचन आज 
बाड़मेर 
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा सीसीडीयू के संयुक्त तत्वावधान में बाड़मेर शहर में जल संरक्षण को लेकर सेव वाटर सेव सिटी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत बुधवार को अभियान के पोस्टर विमोचन के साथ होगी। इस अभियान आमजन के साथ-साथ विशेषकर युवा और विधार्थी वर्ग को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इन दिनों लोगों को पानी के संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर में सेव वाटर सेव सिटी अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुवात बुधवार को पोस्टर विमोचन के साथ होगी। अभियान में जलसंरक्षण को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से लोगों को यह बताया जाएगा कि पानी की बचत कैसे की जा सकती है।ये प्रदर्शनी सार्वजनिक पार्क के अलावा स्कूल मेें लगाई जाएंगी। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों द्वारा जल संरक्षण को लेकर बनाई गई पेंटिंग को दिखाया जाएगा। इसके अलावा विभाग वार्डो में चौपालों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वार्डो के गणमान्य नागरिकों से पानी बचाने के अभियान में विभाग का सहयोग करने की अपील की जाएगी
जनता में जल जनजागरण किया 
जन स्वास्थ्य अभियान्त्रीकी विभाग एंव सम्प्रेक्षण एंव क्षमता ईकाइ (सी.सी.डी.यु.) बाडमेर द्वारा शहर में आमजन को सडकों पर पानी के फेलाव एंव नालीयों के ओवर फलों होने से उत्पन होने वाली समस्याओं के बारे में सी.सी.डी.यु. युनिट के अशोकसिंह राजपुरोहीत और जमील अहमद गौरी ने लोगों को घर घर जाकर पानी बचावों के बारे में जानकारी दि। जिन घरों में पानी के नलों में टोेंटीया नही लगी हैं उन्हे अपने नलों में टोंटीया लगाने के लिए प्रेरित किया एंव जो पानी व्यर्थ बह रहा हैं उन उपभोक्ताओं लो बेशकीमती पानी व्यर्थ न बहा कर पानी का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस के साथ साथ सी.सी.डी.यु. युनिट ने आमजन को यह भी सन्देष दिया कि जिन घरों में अवैध कनेक्शन है उन्हें शीघ्र वैध करवा ले अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया जायेगा। जन स्वास्थ्य अभियान्त्रीकी विभाग एंव सम्प्रेक्षण एंव क्षमता ईकाइ (सी.सी.डी.यु.) बाडमेर इकाई ने आम लोगों को जानकारी दी कि जब आप को टांका पानी से भर जाये तों उस नल को टोंटी से बन्द करे ओर पानी बचाये। अपने आस पास के नाले नलीयों को ओवरफ्लो न होने दे। साथ ही जन स्वा अभि विभाग द्धारा षुरू कि गयें हेल्प लोईन 02982220610 के बारे में भी आमजन को जानकार दी गई।
आजाद युवा ग्रुप ने दिया अभियान को समर्थन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा सीसीडीयू के संयुक्त तत्वावधान में बाड़मेर शहर में जल संरक्षण को लेकर सेव वाटर सेव सिटी अभियान को बीते 11 साल से गणपति महोत्स्व आयोजित करने वाले सबसे पुराने ग्रुप आजाद युवा ग्रुप ने समर्थन दिया है। ग्रुप की कार्यकारणी की बैठक का आयोेजन बुधवार को ग्रुप के अध्यक्ष सतीश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा सीसीडीयू के संयुक्त तत्वावधान में बाड़मेर शहर में जल संरक्षण को लेकर सेव वाटर सेव सिटी अभियान को समर्थन किया गया। सोनी के मुताबित इस अभियान से सीधा हित जुड़ा है और जनहित के सभी कार्यो में ग्रुप हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। बीते दिनों आम जनता के लिए ब्लड की कमी पर भी ग्रुप के सदस्यों ने रक्त दान दाताओ की सूचि बनाकर आम जनता को राहत देने की अनुकरणीय पहल भी की थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top