हैदराबाद में महर्षि गौतमजी का जयंती समारोह सम्पन्न 
श्री गुर्जर गौड़ ब्राम्हण सभा,हैदराबाद -सिकंदराबाद एवं उभय मंडलों के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि गौतम जयंती समारोह श्री महर्षि गौतम आश्रम गुर्जर गौड़ ब्राम्हण ट्रस्ट रामबाग,अत्तापुर में आयोजन किया गया। महर्षि गौतमजी शोभायात्रा राममंदिर,अत्तापुर से महर्षि गौतम आश्रम तक निकाली गयी। शोभायात्रा के मार्ग में स्वजातीय बंधुओ द्वारा पुष्पवर्षा की गयी और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गयी । बैंड-बाजा और हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा आश्रम पहुँची। इस अवसर पर गायत्री यज्ञ में यजमान स्वरूप सुरेशचंद दुबे एवं श्रवण कुमार व्यास ने सपत्नीक भाग लिया। इस के बाद सामूहिक पूजा सभाध्यक्ष और पंडित ओमप्रकाश ने करवाया। सभाध्यक्ष पं. काशीराम शर्मा,मंत्री गोविन्द सिवाल,महिला मंडल अध्यक्षा प्रभा जोशी ,मंत्राणी शांता जोशी,नवयुवक मंडल अध्यक्ष गिरिराज शर्मा,मंत्री गणेश तिवाड़ी तथा गौतम आश्रम के अध्यक्ष जयप्रकाश जोशी को मंचासीन करवाया गया। गणगौर उत्सव मेला के सफल आयोजन के लिए प्रभा जोशी,शांता जोशी का सम्मान पूर्व महिला अध्यक्षा विमला शर्मा और विद्या शर्मा द्वारा किया गया। गणगौर के शेष पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। मंत्री गोविंद सिवाल ने आभार प्रदर्शन किया ।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top