बाड़मेर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल आज की महत्ती आवश्यकताः चौधरी 
बाड़मेर।
वर्तमान समय में प्रयुक्त आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रयोग आज की महत्ती आवश्यकता हैं। इस संचार माध्यम के संसाधनों से संवाद में आसानी एवं समय की बचत होती हैं तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर तरीक से किया जा सकता हैं। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व सांसद हरीश चैधरी ने कांग्रेस कार्यालय में सोशल मीडिया से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने हेतु आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी द्वारा भारत में आधुनिक प्रौद्योगिकी का सुत्रपात किया था लेकिन उस वक्त विरोध भी किया गया। परन्तु आज सभी उस दिन को याद करते हैं। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे सोशल मीडिया जुड़कर पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतो का ज्यादा से ज्यादा फेसबुक एवं वाट्सअप पर प्रचार-प्रसार करने में निःस्वार्थ भाव से कार्य करे। सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं का समुह बनाकर अपने सकारात्मक विचार आदान-प्रदान कर पार्टी संगठन को मजबूत बनावें तथा केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर कर आम जनता को बेहतर सटीक जानकारी दी जा सकती हैं। 
जिलाध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि जिला स्तर पर एक आईटी सेल की स्थापना की जाएगी। जिसके माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, रीति-नीति व सिद्धांतो का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी युवाओं से कहा कि वह कांगे्रसी विचारधारा का अनुसरण करते हुए इस कार्य में लग जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति व नगर परिषद स्तर पर एवं सोशल मीडिया सेल का गठन भी किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की संवाद स्थापित करने में महत्ती भूमिका हैं। इसके माध्यम से सूचनाओं की जानकारी शीघ्र मिलती हैं। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि सकारात्मक दृष्टिकोण रखे एवं सही जानकारी ही प्रचाररित करे। जल्दबाजी में अनावश्यक व गलत जानकारी देने से परहेज करे एवं सोशल साईट्स सार्वजनिक मंच हैं, शिष्ट आचारण भी महत्ती आवश्यकता हैं। 
कार्यशाला में जिला स्तर पर सूचना तकनीकी विभाग के गठन का निर्णय किया गया एवं डी.सी.सी. पेज निर्माण के लिए कमेटी गठित की गई जिसमंे जितेन्द्र राठी, महावीर बोहरा, नरेश देव सारण, विरेन्द्र जैन, गणपत दवे, रउफ राजा, लक्ष्मणसिंह गोदारा, सूरज परमार, भूराराम, खेताराम बेरड़, नीरज जोशी, डाॅ. मूलचंद चैधरी शामिल हैं।
कार्यशाला में दिनेश कुलदीप, विरेन्द्र जैन, नीरज जोशी, जितेन्द्र राठी, गणपत दवे, गोपालसिंह राजपूरोहित, खुमानसिंह, छोटूसिंह, सुभान खां, दिलीपसिंह गोगादे, महावीर बोहरा, अमित बोहरा, नवाज अली सहित कई युवाओं ने अपने अमूल्य सुझाव दिए। कार्यशाला का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश जैन ने किया। बैठक मंे युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, नरेश देव सारण, डाॅ. मूलचंद चैधरी, रउप राजा, भूराराम सारण, बलवीर माली, भंवरलाल चैधरी, धुड़ाराम गोयल, नंदकिशोर, महेन्द्र पोटलिया, किशन कागा, भोमाराम सियोल, चेतन मेघवाल, जैसाराम मेघवाल पूर्व सरपंच महाबार, राजेन्द्र गोदारा, रूगाराम सारण, प्रकाश विश्नोई, उपेन्द्रराज प्रजापत, हरीश प्रजापत, जयरामदास, कुलदीप उप प्रधान धोरीमन्ना, हुसैन खां, कुटलाराम मेघवाल उप प्रधान, लूणाराम मेघवाल, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चैधरी बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
वक्तव्य की निंदा कीः
बैठक में केन्द्रीय मंत्री गिरराजसिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर की गई नस्लीय टिप्पणी पर निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया एवं उनके वक्तव्य की निंदा की गई।
शोक सभा का आयोजनः
बैठक में पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चैधरी के पुत्र डाॅ. विरेन्द्र चैधरी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top