अस्पताल का किया निरीक्षण, जांची व्ययस्थाएं, दिये निर्देश
बाड़मेर
शुक्रवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डाॅ प्रियंका चैधरी ने किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ हेमन्त सिंघल से चर्चा कर स्वाईन फ्लू की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होने स्वाईन फ्लू वार्ड जाकर मरीजों से चर्चा कर उनके स्वस्थ होने की कामना की। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल की सीटी स्केन मशीन के बारे में बात कर कहा कि खराब पड़ी मशीन को जल्द से जल्द ठीक करा जनता को राहत दे। इस दौरान डाॅ हेमन्त सिघंल ने अस्पताल की समस्याओं से डाॅ प्रियंका चैधरी को अवगत करवाया। डाॅ प्रियंका चैधरी ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को सुधारा जाये। लाईट की व्यवस्था भी दुरस्त करे। उन्होने अस्पताल परिसर में वाहनों की बढती चोरियों को रोकने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक परिश देशमुख से बात कर अस्पताल चैकी की नफरी बढाने की बात कही। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया। निरीक्षण के दौरान आरसीएचओ डाॅ खुशवन्त खत्री, भाजपा नेता रमेशसिंह ईन्दा, पंचायत समिति सदस्य कल्याणसिंह, पार्षद बादलसिंह, पंचायत समिति सदस्य नरपतसिंह गहलोत मौजूद रहे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top