हजारों लोगों के बीच केजरीवाल लेंगे सीएम पद की शपथ, मंत्रियों के नाम घोषित
नई दिल्ली, 
संवाददाताएक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों के बीच अरविंद केजरीवाल व उनका मंत्रिमंडल शपथ लेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए आम जनता को सुबह जल्दी का न्यौता दिया गया, क्योंकि उपराज्यपाल नजीब जंग 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचेगे।
Image Loadingउपराज्यपाल कैबिनेट के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले दिल्ली सरकार के आलाधिकारियों ने मैदान का जायजा लिया और सुरक्षा के लिहाज से सशस्त्र सुरक्षा बल गश्त लगाते नजर आए। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण सचिव अरुण बरोका ने बताया कि सभी तैयारियों को तय समय सीमा में पूर्ण कर लिया गया है। 
तैयार होंगे 12 विशेष चैम्बर : पूरे मैदान को लोक निर्माण विभाग ने 12 हिस्सों में बांटा है। इन हिस्सों में लोगों के बैठने का प्रबंध होगा। दिल्ली सरकार के अधिकारी मानते हैं कि यह मैदान पूरी तरह तैयार है क्योंकि हाल ही में यहां पर कई रैलियों का आयोजन किया गया था। इसलिए यहां पर विभाग को अधिक काम करने की आवश्यकता नहीं होगी। इन सभी चैम्बर में कुर्सियां लगाई होगी और करीब 45-50 हजार लोग यहां पर आसानी से आ सकेंगे। 
वीआईपी और वीवीआई के लिए होगा अलग चैम्बर : मैदान में विशेषतौर पर एक चैम्बर बनाया जाएगा। यह चैम्बर विशेषतौर पर शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले लोगों के लिए होंगे। यहां पर जनता का प्रवेश निषेध होगा। जानकारी के मुताबिक किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसलिए यह प्रबंध किया गया है। क्योंकि विभाग को इस बात की भी सूचना भेजी गई है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। यहां 400 से 500 लोगों के लिए व्यवस्था रहेगी। 
हर चैम्बर में एलईसी स्क्रीन से दिखेगा कार्यक्रम : आम आदमी पार्टी को मिले बहुमत के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार के कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक लोग पहुंच सकते हैं। क्योंकि इस बार आप पार्टी को जो बहुमत मिला है वह अब तक का सबसे बड़ा बहुमत है। विभाग का कहना है कि यहां पर आने वाले लोगों को मंच पर चल रहे कार्यक्रम की पूरी जानकारी रहे इसलिए हर चैम्बर में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त मंच के दोनों तरफ भी एक स्क्रीन होगी। यदि मैदान से अधिक भीड़ हो जाती है तो इस स्थिति में भी लोगों का कार्यक्रम नहीं छूटेगा। इसके लिए मैदान के चारों कोनों पर एक-एक स्क्रीन लगाई जाएगी। लोग बाहर खडम्े होकर भी पूरा कार्यक्रम आसानी से देख सकेंगे। 
पूरे कार्यक्रम पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी : पूरे कार्यक्रम पर सीधी नजर रखी जा सके। इसके लिए पूरे मैदान के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है और इस बाबत संबंधित एजेंसी को आदेश दिए गए हैं कि वह मैदान के आसपास की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए इन कैमरों की व्यवस्था करे।

केजरीवाल सरकार में मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:
- अरविंद केजरीवाल : ऊर्जा एंव वित्त विभाग, ऐसे विभाग जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं है। 
- मनीष सिसोदिया : शिक्षा, शहरी विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग 
- जितेंद्र तोमर : कानून कानून मंत्री
- सत्येंद्र जैन : स्वास्थ्य मंत्री व उद्योग मंत्री
- असीम अहमद : खाद्य आपूर्ति मंत्री 
- गोपाल राय : परिवहन व श्रम
- संदीप कुमार : महिला एंव बाल कल्याण मंत्री

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top