लेघा को जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजयुमो ने जताई खुशी
बाड़मेर 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष महेन्द्र पुरोहित ने बताया कि युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र लेघा को भारतीय जनता पार्टी का जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. प्रियंका चैधरी, जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत एवं सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी का आभार व्यक्त किया एवं हाई स्कूल रोड़ पर मिठाईयां बांटकर व आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

पुरोहित ने बताया कि इस दौरान नगर महामंत्री रमेश सिंह इंदा, पंचायत समिति सदस्य कल्याणसिंह विदावत, नरपतसिंह, प्रदीप शर्मा, गणपत सिंघल, भरत शर्मा, एडवोकेट प्रेम प्रजापत, पदम प्रजापत, प्रहलाद धायल, विशाल चैधरी, ओमप्रकाश सोनी, रमेश भंसाली, भूरचन्द जांगिड, कैलाश जायडू, हितेन सिंधी, कैलाश आचार्य, नैनाराम पाबड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीजेपी  की बैठक रविवार को

भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक स्थानीय डाक बंगले में रविवार 01 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। जिला महामंत्री देवेन्द्र लेघा ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने एवं संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के बारे में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. प्रियंका चैधरी, जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत, सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, विधायकगण, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला परिषद् सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों के अतिरिक्त पार्टी के समस्त कार्यकर्ता इस बैठक में अपेक्षित रहेंगे।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top