शैक्षणिक भ्रमण दल 35 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सानिध्य में तनोटमाता के किये दर्शन
जैसलमेर 
सीमा सुरक्षा बल के स्वर्ण जयंती समारोह की विभिन्न क्रियाकलापों की श्रंखला में हो रहे कार्यक्रम में आज शुक्रवार को सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के उपलक्ष्य में श्री महालक्षमी शिक्षण संस्थान, जोधपुर की 65 छात्राओं और कार्यरत कर्मचारियों और अध्यापकों का एक शैक्षणिक भ्रमण दल 135 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सानिध्य में तनोटमाता के दर्शन और सीमा भ्रमण के लिए आया। जिसका गजराजसिहं, द्वितीय कमानअधिकारी/कार्यवाहककमाण्डेंट व राजेन्द्रकसेरा, उप कमाण्डेंट 135 वींवाहिनी ने स्वागत किया। साथ ही स्वर्णजयंती समारोह के उपलक्ष्य में सीमाजन के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में और सीमा सुरक्षा बल के और तनोट माता के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने मन्दिर में पूजा-अर्चना की और वहाँ पर सीमा सुरक्षा बल के संचालन में मंदिर में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल की इस अलग ही छवि को देखकर अभिभूत हुई हैं। ततपश्चात् यह दल सीमा भ्रमण कर वहाँ पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की जा रही कठिन परिस्थति में डयूटियों को देखकर उनके साहस एवं हिम्मत की सराहना की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top