बाड़मेर नाम वापसी के पश्चात् प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन

बाडमेर।
पंचायती राज आम चुनाव 2015 के तहत प्रथम चरण में गुरूवार को नाम वापसी के पश्चात् जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव लड़ रहें प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि गुरूवार को नाम वापसी के पश्चात् प्रथम चरण के तहत चुनाव लड रहे जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 7 में भारतीय जनता पार्टी के अन्नाराम को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश कुमार को हाथ, निर्दलीय उमाराम को कप और प्लेट, भंवरलाल को कैची का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसी प्रकार क्षेत्र संख्या 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियका को हाथ, भारतीय जनता पार्टी की संगीता को कमल , क्षेत्र संख्या 10 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की पेमी को हाथ, भारतीय जनता पार्टी की हेमलता को कमल, व निर्दलीय रामा देवी को बैटरी टाॅर्च, क्षेत्र संख्या 14 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के वकील काछबाराम खोथ को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के राम गजेसिंह को कमल, क्षेत्र संख्या 15 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के गंगाराम को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल को कमल, क्षेत्र संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी की विमला देवी को कमल, निर्दलीय कांतादेवी को कैची का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होने बताया कि जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 18 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की पन्नी जाट को हाथ, भारतीय जनता पार्टी की पार्वती देवी को कमल, क्षेत्र संख्या 22 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की गोमती देवी को हाथ व भारतीय जनता पार्टी की नीतू को कमल, क्षेत्र संख्या 23 में भारतीय जनता पार्टी की मंजू देवी को कमल व इंडियन नेशनल कांग्रेस की मनीषा को हाथ, क्षेत्र संख्या 24 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की संगीता कुमारी को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के सोहनसिंह भायल को कमल,, क्षेत्र संख्या 25 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के आंबाराम को हाथ व भारतीय जनता पार्टी के खेताराम कालमा को कमल, क्षेत्र संख्या 26 में भारतीय जनता पार्टी के इन्दाराम चैधरी को कमल व इंडियन नेशनल कांग्रेस के चेलाराम को हाथ, क्षेत्र संख्या 28 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अशोक राम को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के गजेन्द्र को हाथी व भारतीय जनता पार्टी से रेखा को कमल, क्षेत्र संख्या 29 में भारतीय जनता पार्टी के गजेन्द्रकरण करणोत को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रेम करण को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के वालाराम को हाथी, निर्दलीय मेघाराम प्रजापत को कप और प्लेट, क्षेत्र संख्या 30 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओम प्रकाश को हाथ व भारतीय जनता पार्टी के शिवलाल को कमल, क्षेत्र संख्या 31 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियंका को हाथ, भारतीय जनता पार्टी की रेखा सेजू को कमल व निर्दलीय नीलम को बैटरी टाॅर्च, क्षेत्र संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी की जमना देवी को कमल व इंडियन नेशनल कांग्रेस की परमेश्वरी को हाथ, क्षेत्र संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी की जेतीदेवी को कमल व इंडियन नेशनल कांग्रेस की दर्शना को हाथ, क्षेत्र संख्या 34 में भारतीय जनता पार्टी की लता को कमल व इंडियन नेशनल कांग्रेस की सीमा चैधरी को हाथ तथा जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 35 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के उदाराम मेघवाल को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के मुन्शीलाल को कमल का चुनाव चिन्ह आंवटित किया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top