सरकार के विकास कार्यों का परिणाम अब दिखने लगा है- विश्नोई
बाड़मेर 
भाजपानीत राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 13 दिसम्बर को जयपुर में जनपथ पर आयोजित होने वाले विशाल प्रदेश स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्थानीय सर्किट हाउस में बाड़मेर, शिव, बायतु, चैहटन, गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी एवं सह प्रभारियों तथा पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक को सम्बोधित करते हुए बाड़मेर जिले के संगठन प्रभारी एवं पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई ने कहा कि राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूर्णतः सफल रहा एवं चारों ओर खुशहाली का माहौल रहा। सरकार के विकास कार्यों का परिणाम अब दिखने लगा है। कांग्रेस सरकार जो खजाना खाली करके गई थी उस कारण राज्य की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को भाजपानीत राजस्थान सरकार ने वापस पटरी पर ला दिया है तथा राजस्थान को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर फिर से उन्नत राज्य बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान चहुंमुखी विकास कर रहा है तथा केन्द्र में भाजपानीत सरकार की मदद से राज्य सरकार अब अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाकर राज्य को विकसित राज्य बनाने की ओर अग्रसर हो रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होनें कहा कि बाड़मेर जिले से सम्मेलन में भाग लेने हेतु हजारों कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे तथा सम्मेलन को सफल बनाऐंगे।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. प्रियंका चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, आदूराम मेघवाल, रतनलाल बोहरा, अमृतलाल जैन, बलवंतसिंह भाटी, मदनलाल चण्डक, गंगाविशन अग्रवाल, रोचामल सिंधी, जालूराम बेनीवाल, हेमाराम डऊकिया, बांकाराम चैधरी, फूसाराम पंवार, चैनाराम कड़वासरा, कुंभाराम धतरवाल, हिन्दुसिंह राठौड़, भरतदान तरला, जयकिशन भादू, पुरूषोत्तम खत्री, अमराराम बेनीवाल आडेल, मोहनलाल कुर्डिया, अचलाराम सियोल व प्रवीणसिंह आगोर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष ने किया रामसर व गडरा का दौरा-

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत ने आज गडरा व रामसर तहसीलों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यात्रा प्रमुखों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस बैठक में तय हुआ कि रामसर व गडरा तहसीलों से दो-दो सौ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जयपुर जाएंगे।

इस अवसर पर दशरथ मेघवाल, उत्तम मेघवाल, प्रयागसिंह रामसर, मोहनसिंह रामसर, मदन सैन, जितेन्द्रसिंह रामसर सहित अनेक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के साथ थे।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया रामसर का दौरा-

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह ने आज रामसर तहसील के दर्जनों गांवों का दौरा कर बूथ स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली भारी संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उनके साथ मौलवी नूर मोहम्मद, जीवाराम मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top