पंचायत चुनावों में भाजपा के आवेदनों की अंतिम तिथि 1 जनवरी
बाड़मेर 
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मांगे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत ने बताया कि जिला परिषद् का चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में सुरेश मोदी के पास बाड़मेर मुख्यालय पर स्थानीय सांसद कार्यालय में 1 जनवरी तक जमा करवा सकेंगे।
इसी तरह पंचायत समिति का चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 1 जनवरी तक पंचायत समिति मुख्यालय में जमा करवा सकते हैं।
पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जोर-शोर से लगे हुए हैं।

पंचायत समिति रामसर के कार्यकर्ताओं की बैठक कल-
जिलाध्यक्ष रावलोत ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य चुनावों को लेकर बैठक रामसर में स्टेशन रोड़ पर रखी गई है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह, पूर्व विधायक हरिसिंह सोढा, प्रागसिंह सोढा, हेमाराम डऊकिया, हेमाराम मेघवाल, तगाराम मेघवाल, मौलवी नूर मोहम्मद सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top