भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया सघन जन सम्पर्क
बाड़मेर 
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, बाड़मेर के नगर परिषद् चुनावों हेतु वार्ड संख्या 25 के भाजपा प्रत्याशी मदनलाल चण्डक के समर्थन में बापू काॅलोनी में सघन जन सम्पर्क किया गया एवं भाजपा को वोट देने की अपील की गई। इस दौरान चण्डक के साथ पार्षद महेन्द्र घारू, पूर्व पार्षद मोतीराम घारू, रामचन्द्र तोड़, संतोष घारू, विनोद घारू, विक्रम घारू, गिरधारीलाल चण्डक, सोहनलाल राठी, पुखराज तापडि़या, रामेश्वरप्रसाद तापडि़या, नारायणदास बाहेती, नरेन्द्र नेहरू, गणपत सिंहल, किशनलाल मुता सहित कई कार्यकर्ता साथ रहे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 26 के भाजपा प्रत्याशी दिलीप पालीवाल के समर्थन में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न टोलियां बनाकर घर-घर सम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की। वार्ड संख्या 21 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडि़या के समर्थन में सज्जनराज मेहता, नैनाराम माली, मगराज सैन, छगनलाल, सोहनलाल ने घर-घर सम्पर्क किया। श्रीमाली समाज ने कोटडि़या को अपना समर्थन देने की भी घोषणा की। वार्ड संख्या 24 की प्रत्याशी नर्बदा सोनी के पक्ष में आज जनसम्पर्क किया गया। जिसमें प्रत्याशी के साथ सुरेश मोदी, रामदान चारण, खेतेश कोचरा, भरत सांझीरा, रमेश सिंधी, अशोक धोबी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वार्ड संख्या 23 के प्रत्याशी गंगाविशन अग्रवाल के पक्ष में दिलीप बंसल, वैद्य जगदीश प्रसाद, नवीन गर्ग, धनराज, जसवंत मेहता, आनन्द पुरोहित, अब्दुल रहमान सहित कई कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाली रैली
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नगर परिषद् चुनावों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत, एडवोकेट अमृतलाल जैन, रतनलाल बोहरा के नेतृत्व में वार्ड संख्या 40 की भाजपा प्रत्याशी सईदा के समर्थन में आज एक रैली निकाली गई एवं भाजपा को वोट देने की अपील की गई। रैली में नारायण जोशी, प्रवीणसिंह आगोर, नारायणपुरी, नरपतसिंह, बलवंतसिंह भाटी, अशरफ अली, अब्दुल रशीद, भैराराम सुथार, नींबाराम दर्जी, कैलाश दर्जी, अयूब खां, तालब खां, निसार खां, हासन खां कुम्हार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के हुए उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी, बाड़मेर के नगर परिषद् चुनावों हेतु वार्ड संख्या 35 के भाजपा प्रत्याशी बादलसिंह दईया के कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत ने किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top