वसुंधरा राजे मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, आलाकमान करेगा फैसला

जयपुर।
राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में आने वाले दस दिन महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। लम्बे अर्से से प्रस्तावित मंत्रिमण्डल फेरबदल और विस्तार को लेकर एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। 
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 3 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार और फेरबदल कर सकती हैं। इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। 
राजे ने प्रदेश के अपने सहयोगी नेताओं से मंत्रिमण्डल विस्तार को लेकर चर्चा कर ली है। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए समय मिलने का इंतजार है। केन्द्रीय नेताओं से चर्चा के बाद राजे अपने मंत्रिमण्डल विस्तार को अंतिम रूप देंगी।
दूसरी तरफ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न जिलों की कार्यकारिणी भी अगले दस दिनों में घोçष्ात कर दी जाएंगी। भाजपा ने की तरफ से सभी जिलाध्यक्षों को दस अक्टूबर तक जिला और मण्डल कार्यकारिणी घोçष्ात करने का समय दिया गया था। 
कई जिलों में कार्यकारिणी का ऎलान कर दिया गया है लेकिन जयपुर शहर और देहात सहित अन्य प्रमुख जिलों की कार्यकारिणी अभी प्रदेश नेताओं के पास विचारधीन है। माना जा रहा है कि आने वाले दस दिनों में भाजपा जिला कार्यकारिणियों की घोष्ाणा करेगी। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों का भी एलान होगा।

नए प्रभारी का इंतजार
मंत्रिमण्डल विस्तार से पहले भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा का प्रदेश आने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। नड्डा अभी महाराष्ट्र में भाजपा सरकार गठन की कवायद में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद वे प्रदेश दौरे पर आएंगे। 

संघ पदाधिकारियों से मिली राजे
सीएम वसुंधरा राजे बुधवार रात संघ कार्यालय भारती भवन पहुंची। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ भी थे। राजे ने यहां क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास और प्रांत प्रचारक शिवलहरी सहित अन्य संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। राजे यहां करीब आधे घंटे रूकीं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top