Rajasthan cabinet extension : 14 new ministers take oathचार कैबिनेट समेत 14 मंत्री बने, तिवाड़ी-राजवी फिर खाली हाथ
 जयपुर। राज्य सरकार के पहले मंत्रीमंडल विस्तार के तहत मंत्रियों के नामों से पर्दा उठ गया है। विस्तार के तहत चार कैबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही मंत्रीमंडल में मंत्रियों की संख्या सांवरलाल जाट समेत 30 हो गई है। मंत्रीमंडल में अब तीन महिलाएं मंत्री है, इनमें से किरण माहेश्वरी कैबिनेट जबकि अनिता भदेल और कृष्णेन्द्र कौर दीपा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद दिया गया है। 

सबसे पहले गोयल ने ली शपथ
मंत्रीमंडल विस्तार में सबसे पहले जैतारण से विधायक सुरेन्द्र गोयल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद झोटवाड़ा से विधायक राजपाल सिंह, हनुमानगढ़ विधायक डॉ.रामप्रताप और राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। 

देवनानी ने संस्कृत में ली शपथ
अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में संस्कृत में शपथ ली। उनके अलावा बाकी ने हिंदी में शपथ ली।

किरण माहेश्वरी इकलौती कैबिनेट में इकलौती महिला
राजसमंद से दूसरी बार विधायक चुनी गई किरण माहेश्वरी कैबिनेट में इकलौती महिला है। उनके अलावा कृष्णेन्द्र कौर दीपा को भी मंत्री बनाया गया है लेकिन उन्हें राज्यमंत्री का प्रभार दिया गया है।

राजवी, तिवाड़ी को फिर नहीं मिली जगह
हालांकि एक बार फिर से घनश्याम तिवाड़ी, नरपत सिंह राजवी जैसे वरिष्ठ विधायकों को मंत्री मंडल में जगह नहीं मिली। ये दोनों पिछली भाजपा सरकार में मंत्री थे। बताया जाता है कि ये दोनों मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी खेमे से हैं जिसके कारण उनकी अनदेखी की गई।

कैबिनेट मंत्री
नाम - विधानसभा
सुरेन्द्र गोयल - जैतारण
राजपाल सिंह शेखावत - झोटवाड़ा
डॉ.रामप्रताप - हनुमानगढ़
किरण माहेश्वरी - राजसमंद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार।
नाम - विधानसभा
अमराराम - पचपदरा
कृष्णेन्द्र कौर दीपा - भरतपुर 
वासुदेव देवनानी - अजमेर उत्तर
राजकुमार रिणवां - रतनगढ़
सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी - श्रीकरणपुर
अनिता भदेल - अजमेर दक्षिण 

राज्यमंत्री 
नाम - विधानसभा
पुष्पेन्द्र सिहं राणावत - बाली
बाबूलाल वर्मा - केशोरायपाटन
अर्जुन लाल गर्ग - बिलाड़ा
ओटाराम देवासी - सिरोही

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top