राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें :- पंचायती राज आयुक्त एवं शासन सचिव

जयपुर, 11 सितम्बर। पंचायती राज आयुक्त एवं शासन सचिव राजेश यादव ने विभाग के सभी अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया है। श्री यादव ने गुरुवार को शासन सचिवालय में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल और ई-गवर्नेंस से जुड़े दूसरे विषयों पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
उन्होंने पोर्टल पर दर्ज सभी समस्याओं विशेषकर ÓÓसरकार आपके द्वार कार्यक्रमÓÓ के अन्तर्गत भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग में विभाग से सम्बन्धित सामने आई समस्याओं का जल्द समाधान के निर्देश दिए।
यादव ने कहा कि ई-गवर्नेंस के बिना सुशासन की कल्पना नहीं की जा सकती। ई-गवर्नेंस और पेपरलैस फाइल सिस्टम से अधिकारियों और आमजन दोनों का समय बचता है, पारदर्शिता बढ़ती है तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत होती है । उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल नागरिक केन्द्रित सिस्टम है। सभी समस्याओं का एक ही बिन्दु पर समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और मुख्य सचिव राजीव महर्षि इसकी नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जो व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है उसे कार्रवाई के प्रत्येक चरण में मोबाइल मैसेज से सूचित किया जा रहा है, साथ ही पोर्टल पर भी यह जानकारी देखी जा सकती है।
पोर्टल के टोल फ्री नम्बर 1800-180-6127 पर भी पूछताछ की जा सकती है। इस अवसर पर सूचना तकनीक और संचार विभाग के अधिकारियों ने पोर्टल की क्रियान्विति के सम्बन्ध में विस्तृत प्रजेन्टेशन भी दिया। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्री राजेन्द्र शेखर मक्कड़, उप शासन सचिव श्री के.एल. बाड़ेतिया, उप शासन सचिव गिरीश पारासर, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा माहेश्वरी, संयुक्त निदेशक सुरेश चन्द्र गुप्ता, ए.पी.भट्ट, वित्तीय सलाहकार मोहन सिंह भी उपस्थित थे।

2 comments:

  1. माननीय अधिकारी
    LDC 2013 भर्ती मे नियुक्ति नहीं दे रहे हैं और मेरे पास court order भी है
    जोधपुर मै मेरा चयन है

    जवाब देंहटाएं

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top