FIR registered against Barmer DSO in eve teasing caseराशन लेने गई महिला से जिला रसद अधिकारी ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज
बाड़मेर। 
बाड़मेर जिला रसद अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को एक महिला ने छेड़छाड़ व लज्जा भंग का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया। 
पुलिस के अनुसार हाथीतला गांव की एक महिला ने मामला दर्ज कराया कि वह शुक्रवार दिन में जिला रसद अधिकारी के कार्यालय में रसद सामग्री की जानकारी लेने गई थी। इस दौरान जिला रसद अधिकारी भैराराम डिडेल ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
इस घटना के बाद वह अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top