मोदी ने मानवेंद्र को किया फोन, पूछा जसवंत का हाल
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह से शुक्रवार को फोन पर बातचीत की।

गौरतलब है कि पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह गुरूवार रात घर में बाथरूम जाते समय फर्श पर गिर पडे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
उनको दिल्ली के आरआर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है। आज सुबह उनका ऑपरेशन किया गया है।
जसवंत सिंह के गंभीर रूप से चोटिल होने की खबर पाते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडु उनको देखने पहुंच गए।
जसवंत सिंह को उस समय भाजपा से निकाल दिया गया था जब उन्होंने बाड़मेर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऎलान कर दिया था, जबकि पार्टी इस पक्ष में नहीं थी। फिर उन्होने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा और हार गए। इसके बाद मानवेंद्र को भी पार्टी ने निलंबित कर दिया गया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें