यज्ञ कर जसवंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ....
बाड़मेर 
पूर्व विदेश वित् और रक्षा मंत्री रहे जसवंत सिंह गुरूवार की रात को बाथरूम जाते समय अपने कमरे में गिर गए। इसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दिल्ली में धौलाकुआं के पास आर्मी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सुबह पांच बजे उनका ऑपरेशन किया गया। इस घटना को सुनते ही पुरे बाड़मेर जिले में मायुसी छा गई। जसवन्तसिंह के चाहने वालो ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिये यज्ञ कर किया गया जिसमें बाड़मेर जिले के कई गणमान्य लोगो ने शिरकत कर यज्ञ में आहुतिया दी और जसोल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीरसिंह तामलोर ने बताया की जसोल के गिरने के समाचार के बाद उनके चाहने वालो में मायूसी छा गई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर स्थानीय सफेद आकडा में यज्ञ का आयोजन किया गया। तामलोर ने बताया कि यज्ञ पण्डित कैलाश दवे,हिमान्शु और पण्डित सुनिल माराज की निश्रा में यज्ञ का उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की गई।यज्ञ के दौरान जिले भर के कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।



0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top